मां ने अपने 2 साल के बेटे और 5 साल की बेटी को फंदे पर लटकाकर खुद ने भी अत्महत्या, भाई ने दहेज हत्या का किया केस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 8, 2021

मां ने अपने 2 साल के बेटे और 5 साल की बेटी को फंदे पर लटकाकर खुद ने भी अत्महत्या, भाई ने दहेज हत्या का किया केस।

मां ने अपने 2 साल के बेटे और 5 साल की बेटी को फंदे पर लटकाकर खुद ने भी अत्महत्या, भाई ने दहेज हत्या का किया केस।

मां ने अपने 2 साल के बेटे और 5 साल की बेटी को फंदे पर लटकाकर खुद ने भी अत्महत्या, भाई ने दहेज हत्या का किया केस।

बाड़मेर के वांकलपुरा में एक महिला अपने 2 बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूल गई, घटना शुक्रवार देत रात की है। दिन निकल आने के बाद भी जब घर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो तीनों के शव फंदे पर झूलते मिले। पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले दोनों बच्चों को फंदे पर लटकाया, फिर खुद सुसाइड कर लिया। अब जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। यह मामला बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र के वांकलपुरा महाबार गांव का है। उधर, विवाहिता के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रसल कंवर की शादी करीब 6 वर्ष पहले वांकलपुरा निवासी माधो सिंह के साथ हुई थी। रसल का पीहर उण्डखा में है। पूरा परिवार वांकलपुरा महाबार गांव में एक ढाणी में रहता था, माधो सिंह टैंकर चलाता है। पति गाड़ी लेकर बाहर गया था, इनकी 2 बेटियां व एक बेटा था। 5 साल की जसू, 4 साल की पूजा और ढाई साल का विक्रम। आत्महत्या के समय जसू और विक्रम विवाहिता के पास थे और पूजा उण्डखा में थी।

मां ने अपने 2 साल के बेटे और 5 साल की बेटी को फंदे पर लटकाकर खुद ने भी अत्महत्या, भाई ने दहेज हत्या का किया केस।

पुलिस के अनुसार, बच्चे और रसल शनिवार सुबह 11-12 बजे तक घर से बाहर नहीं निकले तो पास में रहने वाले रिश्तेदार विवाहिता के घर गए। पीछे की खिड़की से देखा तो तीनों घर में लोहे की एंगल से लटके हुए थे। इस पर रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी में भिजवाया और पीहर वालों को सूचना दी। डीएसपी सीमा चोपड़ा ने बताया कि रसल के भाई श्रवण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि रसल के साथ सास-ससुर, जेठ सहित परिवार के दो लोग लंबे समय से दहेज को लेकर मारपीट करते थे। दहेज प्रताड़ना की वजह से रसल कंवर ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का नजर आ रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...