युवक को ऑनलाइन गैंबलिंग की बुरी लत ने उसे कर्जे में डुबाया, कर्जा उतारने गर्लफ्रेंड बन गई चोर, की चेन स्नैचिंग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 4, 2022

युवक को ऑनलाइन गैंबलिंग की बुरी लत ने उसे कर्जे में डुबाया, कर्जा उतारने गर्लफ्रेंड बन गई चोर, की चेन स्नैचिंग।

युवक को ऑनलाइन गैंबलिंग की बुरी लत ने उसे कर्जे में डुबाया, कर्जा उतारने गर्लफ्रेंड बन गई चोर, की चेन स्नैचिंग।

युवक को ऑनलाइन गैंबलिंग की बुरी लत ने उसे कर्जे में डुबाया, कर्जा उतारने गर्लफ्रेंड बन गई चोर, की चेन स्नैचिंग।

तमिलनाडु। थोंडामुथुर में बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले इंजीनियरिंग के दो स्टूडेंट्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक बकरी चराने वाली महिला से गोल्ड चेन छीनने का आरोप है। दरअसल, कलियम्मल इलाके में एक महिला जब रोड पर अपनी बकरियां चरा रही थी तो उसके पास बाइक सवार दो लोग रुके। दोनों महिला से एड्रेस पूछने का बहाना बनाने लगे, जैसे ही महिला उन्हें पता बताने लगी तो मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार वृद्धा के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी और बताया कि दो आरोपियों ने उसकी 44 ग्राम सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी, उन्होंने आस-पास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गई।

गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपियों का पता लगा लिया गया और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 20 साल के प्रसाद और उसी की हमउम्र तेजस्विनी के रूप में हुई। दोनों सोमैयापालयम में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी आपस में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं। दोनों ही अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन प्रसाद को ऑनलाइन गैंबलिंग की बुरी लत है जिसके कारण उसने बहुत सारा कर्ज ले रखा है और उसे भरने के लिए ही ये दोनों चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने लगे थे। आरोपी प्रसाद के घरवालों ने भी एक बार थाने में घर से 250 ग्राम सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि ये चोरी उनके ही बेटे ने की है तो उन्होंने केस वापस ले लिया था।

युवक को ऑनलाइन गैंबलिंग की बुरी लत ने उसे कर्जे में डुबाया, कर्जा उतारने गर्लफ्रेंड बन गई चोर, की चेन स्नैचिंग।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...