बरेली में पत्नी ने काटी पति की जीभ, पति पत्नी को देता था गूंगी होने ताना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 6, 2022

बरेली में पत्नी ने काटी पति की जीभ, पति पत्नी को देता था गूंगी होने ताना।

बरेली में पत्नी ने काटी पति की जीभ, पति पत्नी को देता था गूंगी होने ताना।

बरेली में पत्नी ने काटी पति की जीभ, पति पत्नी को देता था गूंगी होने ताना।

उत्तर प्रदेश। बरेली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति की जीभ दांतों से काट ली। इस घटना के बाद पीड़ित को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी को बोलने में असमर्थ होने के कारण गूंगी होने का ताना देता था, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने पति की जीभ काट दी। यह मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली का है। पीड़िता श्रीपाल मौर्य ने लगभग एक साल पहले बिहार में शादी की थी। युवक की पत्नी दिव्यांग है, जो बोल नहीं पाती है। जिसकी वजह से दोनों के बीच आमतौर विवाद होता था और श्रीपाल अपनी पत्नी को बार-बार ताना मारता था। बुधवार की शाम श्रीपाल मजदूरी करके घर वापस लौटा तो थक कर जल्दी सो गया। पत्नी ने दांतों से उनकी जीभ काट दी, जीभ कटने के बाद वो खून से लथपथ हो गया। चिल्लाने पर घरवाले और आसपास के लोग जमा हो गए और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

बरेली में पत्नी ने काटी पति की जीभ, पति पत्नी को देता था गूंगी होने ताना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...