न्याय दिलाने वाले वकील ने ही महिला पीड़िता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमाशबीन बन देखते रहे लोग, महिला मदद की लगाती रही गुहार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 7, 2022

न्याय दिलाने वाले वकील ने ही महिला पीड़िता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमाशबीन बन देखते रहे लोग, महिला मदद की लगाती रही गुहार।

शहडोल। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ब्यौहारी कोर्ट परिसर में एक वकील ने सरेआम महिला की जमकर पिटाई की, उसको सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर भीड़ जुट गई और तमाशबीन बनकर खड़ी रही, किसी ने महिला की मदद नहीं की। घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी कस्बे की है। कोर्ट परिसर में एक वकील ने भीड़ के सामने महिला को पीट दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताते हैं कि ब्यौहारी सिविल कोर्ट में केस के सिलसिले में वकील और पीड़ित महिला के बीच चेंबर में विवाद हुआ था।

महिला एक केस के सिलसिले में वकील से मिलने आई थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वकील ने पीड़ित महिला को चेंबर से बाहर निकाला और फिर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ये पूरी घटना सिविल कोर्ट परिसर में हुई, जिस समय वकील महिला को पीट रहा था, वहां कई अन्य लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। जबकि महिला लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद एक शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

न्याय दिलाने वाले वकील ने ही महिला पीड़िता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमाशबीन बन देखते रहे लोग, महिला मदद की लगाती रही गुहार।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...