बहू से ससुर ने किया रेप तो पीड़िता ने पति को आपबीती, पति ने कहा - चुप रहो और उनकी इच्छा पूरी करती रहो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 3, 2022

बहू से ससुर ने किया रेप तो पीड़िता ने पति को आपबीती, पति ने कहा - चुप रहो और उनकी इच्छा पूरी करती रहो।

बहू से ससुर ने किया रेप तो पीड़िता ने पति को आपबीती, पति ने कहा - चुप रहो और उनकी इच्छा पूरी करती रहो।

बहू से ससुर ने किया रेप तो पीड़िता ने पति को आपबीती, पति ने कहा - चुप रहो और उनकी इच्छा पूरी करती रहो।

छत्तीसगढ़। बिलासपुर में बहू से रेप करने वाले ससुर और पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, ससुर के रेप करने पर महिला ने अपने पति को जानकारी दी, तब पति ने अपने पिता की तरफदारी की और कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई, तो उसके साथ बुरा होगा। परेशान महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय महिला की शादी छह साल पहले हुई थी। इस दौरान उसका एक बच्चा भी हो गया, अब वह तीन साल का है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब साल भर पहले उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया। ससुर की हरकतों का उसने विरोध किया, तब उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला डर के कारण अपने ससुर की हरकतों की जानकारी पति को देने से कतराती रही। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी पति को दी।

महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तब उसने चुप रहने को कहा। पति की बातों को सुनकर वह हैरान रह गई। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे, नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। अपने पिता का सहयोग नहीं करने पर उसने पत्नी और बच्चे को परेशानी होने की धमकी देने लगा। महिला चार-पांच महीने तक सब कुछ सहती रही। पति की बात सुनने और ससुर की ज्यादती बढ़ने पर वह विरोध करने लगी। इस पर महिला और बच्चे को घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली गई, बाद में उसने ससुर और पति की हरकतों की शिकायत पुलिस से की। पुलिस के मुताबिक, मामला सामने आने पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बहू से ससुर ने किया रेप तो पीड़िता ने पति को आपबीती, पति ने कहा - चुप रहो और उनकी इच्छा पूरी करती रहो।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...