वहशी पिता ने शराब के नशे घर में सो रही बेटी से किया दुष्कर्म, बेटी ने की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 7, 2022

वहशी पिता ने शराब के नशे घर में सो रही बेटी से किया दुष्कर्म, बेटी ने की आत्महत्या।

वहशी पिता ने शराब के नशे घर में सो रही बेटी से किया दुष्कर्म, बेटी ने की आत्महत्या।

वहशी पिता ने शराब के नशे घर में सो रही बेटी से किया दुष्कर्म, बेटी ने की आत्महत्या।

उत्तर प्रदेश। बांदा में एक वहशी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने शराब पी रखी थी, जिस समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया, उस समय उसकी बेटी गहरी नींद में सो रही थी। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि, मृतका के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आते ही आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले के मरका थाना इलाके का यह पूरा मामला है। गुरुवार देर रात एक घर के सभी लोग अंदर जबकि आरोपी पिता बरामदे में सो रहा था। उसने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी, तभी रात में उसने गहरी नींद में सो रही अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे आहत पीड़िता ने अगले ही दिन इस घटना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की बहन ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से विकलांग है। घटना के समय वे तीनों साथ ही सो रही थीं। तभी आरोपी पिता ने उसकी बहन को हवस का शिकार बनाया।

वहशी पिता ने शराब के नशे घर में सो रही बेटी से किया दुष्कर्म, बेटी ने की आत्महत्या।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...