राजगढ़/तलेन, यादव अहिर समाज का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 10, 2023

राजगढ़/तलेन, यादव अहिर समाज का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न।

यादव अहिर समाज का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न।

राजगढ़/तलेन, यादव अहिर समाज का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। यादव अहिर समाज का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन तलेन के समीप श्री कृष्ण धाम लाटाहेडी में संपन्न हुआ। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में विधि-विधान पूर्वक मंत्रो उच्चारण के साथ 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमे एक जोड़ा निशुल्क ब्राह्मण समाज का व 49 जोड़े यादव समाज के थे। वही कार्यक्रम में फोर्स डिफेंस एकेडमी इंदौर द्वारा जल व्यवस्था व पटेल नारायण सिंह यादव व संजय लखन मित्र मंडल द्वारा निशुल्क चाय व्यवस्था की गई। वही प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का सामान व वधु को कन्यादान राशि सम्मेलन समिति द्वारा दी गयी। वही इस मौके पर वर-वधु को आशीर्वाद देने पूर्व विधायक गिरीश भंडारी, जिला महामंत्री नीलम सक्सेना, रेखा पचवार्य, ठाकुर पालीवाल सहित समाजजनों सहीत अन्य समाज के लोगो ने सम्मेलन में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। सम्मेलन में नगर परिषद तलेन द्वारा जल व्यवस्था व पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था देखी गयी। वही समिति ने सभी बंधुओ का सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...