रायसेन, अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में लकड़ी काटने गए युवक पर की फायरिंग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 11, 2023

रायसेन, अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में लकड़ी काटने गए युवक पर की फायरिंग।

अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में लकड़ी काटने गए युवक पर की फायरिंग।

रायसेन, अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में लकड़ी काटने गए युवक पर की फायरिंग।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शनिवार को जंगल में लकड़ी काटने गए एक युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। जिससे युवक तोरण बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने का कारण अभी अज्ञात है। जानकारी के मुताबिक, रायसेन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमासिया निवासी तोरण बैरागी शनिवार को अपने छोटे भाई के साथ जंगल में लकड़ी काटने गया था। जंगल में अज्ञात व्यक्ति ने तोरण बैरागी को पीठ में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनने एवं तोरण बैरागी के चिल्लाने पर उसका भाई पास आया और जंगल से ही सरपंच को सूचना दी। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। परिजन घायल अवस्था में तोरण को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा प्राथमिक उपचार के बाद घायल तोरण बैरागी को हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस की टीम जंगल के लिए रवाना हुई। मामला रायसेन कोतवाली क्षेत्र का है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...