सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 10, 2023

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़।

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़।

  • देवकली में सुबह चार बजे से लगा शिवभक्तों का तांता।

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। भगवान शिव के मंदिर में सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। कोई हाथों में जल लिए हुए तो कोई जल और दूध लेकर बेलपत्र चढ़ाने के लिए खड़ा हुआ था। जिले में भी सिद्ध पीठ मंदिर देवकली में दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं व बच्चे हाथों में जल लिए हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सावन के पहले सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो गए। सावन में सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ दर्शन को इकट्ठी होती रही और शिवालयों में शिव भक्त रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। औरैया जिले में भी प्रसिद्ध देवकली मंदिर है, जहां सुबह से ही भक्त दर्शन करने को बेताब हैं। इस मन्दिर का नाम भले ही देवकली हो लेकिन इस मंदिर में विशाल शिवलिंग है और इस शिवालय के बारे में यह भी बताया जाता है कि यहां पर स्थापित शिवलिंग प्रतिवर्ष बढ़ता भी है। लोगों को इस चमत्कार के पीछे का सच आजतक नहीं पता चला। यह भी कहा जाता है कि मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाये जाने वाला जल कहां जाता है इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। लोगों ने कई बार इसे जानने का प्रयास किया। कई तरह के उपाय किए गए, एक्सपेरिमेंट किए गए। लेकिन पता नहीं चला। मंदिर में आसपास के जिलों से भी लाखों श्रद्धालु दर्शन और रुद्राभिषेक कर मनोकामना पूर्ण करने के लिए आते हैं। इसी के साथ भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...