Post Top Ad
Friday, November 6, 2020
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
संपादकीय
भोपाल, राजधानी से संचालित कुछ यूट्यूब चैनलो ने संगठित होकर हनीट्रेप ओर ब्लेकमेलिंग जैसे मामलो को बना लिया व्यवसाय।
भोपाल, राजधानी से संचालित कुछ यूट्यूब चैनलो ने संगठित होकर हनीट्रेप ओर ब्लेकमेलिंग जैसे मामलो को बना लिया व्यवसाय।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
9329393447
भोपाल। आजकल लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बदनाम करने के लिए कुछ लोगों ने नए-नए तरीके खोज लिए है आजकल एक नया ट्रेंड आया है जो अभिव्यक्ति की आजादी का फायदा ब्लैकमेलिंग करने के लिए करने लगे है। एक व्यक्ति प्रतिष्टित समाचार पत्रों या न्यूज चैनलों के नाम से या उसमें थोड़ी बहुत फेर बदल कर यूट्यूब वीडियो चेनल बना लेते है उसके बाद होता है माइक आई.डी बेचकर अपराध करने ठेका देने का कारोबार। भोपाल से संचालित कई यूटुबर इतने शातिर है कि प्रतिष्टित समाचार पत्रों या टी.वी चैनलों के नाम से या फिर उसमें अँग्रेजी की स्पेलिंगों मैं एकाध स्पेलिंग फेर-बदलकर उससे मिलते जुलते नाम रख लिए है जिसको हिंदी मैं बोलने पर हिंदी उच्चारण एक जैसा ही आता है। उसके ऐसे ही एक यूटुबर ने तो अपने नाम के सामने सीएमड़ी (चेयरमेन एन्ड मैनेजिंग डायरेक्टर) या एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) लिखना तक प्रारंभ कर दिया। ये पद बड़े लेवल के संस्थानों मैं होते है और यही मकसद इनका होता है कि ये किसी बड़े न्यूज चैनल, ब्रॉडकास्ट सेटेलाइट न्यूज चैनल के या समाचार पत्र के मालिक लगने लगे जिससे कि ये किसी को भी अपने झांसे मैं ले सकें। इसका इस्तेमाल वो अपने आप को ब्रॉडकास्ट सेटेलाइट तो कभी केबल पर अपना चेनल बताकर अपने साथ माइक आइडी देकर मप्र के कई जिलों सहित छत्तीसगढ़ हेड मप्र हेड छत्तीसगढ़ के कोरबा सहित मप्र के उज्जैन, रतलाम, अलीराजपुर, नीमच, सागर, रायसेन, खंडवा, विदिशा, छिंदवाड़ा तक अपना जाल फैला लिया है जबकि इस यूटुबर का न तो कोई समाचार पत्र सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली मैं रजिस्टर्ड है ओर न ही कोई न्यूज चेनल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली मैं रजिस्टर्ड है। तो सवाल लाजमी है कथित इतना बडी न्यूज संस्था कैसे कार्य कर रही है अगर इनके खर्चे आय के ब्यौरे मांग लिए जाए तो सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा इन लोगो का सीधा सा फंडा है संगठित होकर ब्लैकमेल करने और हिस्सेदारी बांट लेना ज्यादयातर ये कई पुलिस थाना प्रभारियों के साथ मिलकर मामले निबटाने का कार्य बखूबी करते है इनका कार्य केवल कुछ लोगों को चिन्हित कर फसाना थाने मैं आवेदन दिलवाना और थाना प्रभारी के साथ मिलकर मामले को निबटाकर 3 से 4 हिस्से कर लेना ऐसे लोगों के निशाने पर व्यापारी, मोटी तनख्वाह वाले लोग जिनकी पैसे के इनकम सोर्स अच्छे हो और प्रतिष्टित हों उनके केवल किसी महिला से मित्रता हो और इनको पता चल जाये ये फिर महिला मित्र को मोटी रकम दिलवाने का लालच देकर महिला से उसके मित्र के विरुद्ध आवेदन दिलवाकर रकम एठने का कार्य करने लगते है। प्रताडि़त अपनी प्रतिष्ठा के चक्कर मे पैसे देकर ही अपनी जान छुड़ाने में भलाई समझता है। सूत्रों की माने तो मण्डीदीप मैं पिछले दिनों ऐसे कई मामले हो चुके है ये उन्होंने ही किये है जो अक्सर दिनभर थाने मैं ही मामलों की सेटिंग करने मे व्यस्त रहते है अगर पुलिस हेडक्वाटर मैं बैठे वरिष्ठ अधिकारी सीसी टीवी फुटेज देंखे तो फुटेज कई राज उगल सकती है। आने वाली खबरों में हम एक एसे कथित भोपाल से संचालित यूट्यूब चेनल का खुलासा करेंगे जिसके नाम पर कोई समाचार पत्र या न्यूज ब्रॉडकास्ट चेनल सूचना एवं प्रसारण मंत्रलाय मैं रजिस्टर्ड नहीं है इसको पहले उत्तराखण्ड से कोई अनुज अग्रवाल नाम के व्यक्ति चलाते थे व यह व्यक्ति अपने आपको मप्र हेड बताता था अब वह यूट्यूब न्यूज चैनल बंद पड़ा है कोई नया अपडेशन नही है अब यह व्यक्ति मण्डीदीप मैं रहकर भोपाल से केवल यूट्यूब न्यूज चैनल चलता है और अपने आपको मालिक बताता है जबकि इस नाम का एक प्रतिष्टित समाचार पत्र दिल्ली से प्रकाशन होता है जिसमे वरिष्ट पत्रकार तरुण तेजपाल संपादक के रूप कार्य करते थे मगर जिस वक्त 2013 में वरिष्ठ पत्रकार तेजपाल महिला योन शोषण का प्रकरण दर्ज हुआ उस वक्त वो प्रतिष्टित समाचार पत्र को त्यागपत्र दे चुके थे जैसा कि समाचार पत्र के मालिक ने हमे चर्चा मैं बताया। चुकी ये समाचार पत्र देश ही नहीं विदेशो में भी अपनी लेखनी व आलोचनात्मक खबरों के लिए जाना जाता था बस उसी नाम का फायेदा उठाने के लिए कई लोगो ने उनके नाम से या नाम में थोड़ा फेर-बदलकर यूट्यूब चैनल बना लिए है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# संपादकीय
Share This
About Ghatak reporter
संपादकीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद