रायसेन/बरेली, हितग्राही भटकते रहे, अधिकारियों के ऑफिस रूमों में लगे रहे ताले। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 15, 2021

रायसेन/बरेली, हितग्राही भटकते रहे, अधिकारियों के ऑफिस रूमों में लगे रहे ताले।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

हितग्राही भटकते रहे, अधिकारियों के ऑफिस रूमों में लगे रहे ताले।

  • अवकाश नही फिर भी नगर परिषद से नदारद रहे अधिकारी कर्मचारी।

रायसेन/बरेली, हितग्राही भटकते रहे, अधिकारियों के ऑफिस रूमों में लगे रहे ताले।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जनवरी 2020 में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद हितग्राहियों को आवश्यक कार्य हेतु नगर परिषद बरेली के चक्कर काटना पड रहा है उसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी मनमर्जी से शासकीय कार्य कर रहे हैं। गुजरे शनिवार और रविवार को शासकीय छुट्टी होने के बाद सोमवार को भी नगर परिषद में अवकाश जैंसा माहौल रहा क्योंकि नगर परिषद सीएमओ और स्टोर शाखा में पदस्त अधिकारी के अलावा कर्मचारी भी नगर परिषद में नही बैठे क्योकि उन्हे रायसेन पहुंचना था जबकि रायसेन में भी ऐंसा कोई शासकीय कार्य नही था। जनप्रतिनिधियों के न होने के कारण आमजन का शोषण सीएमओ और कर्मचारी कर रहे हैं।

रायसेन/बरेली, हितग्राही भटकते रहे, अधिकारियों के ऑफिस रूमों में लगे रहे ताले।

सोमवार को नगर परिषद के मुख्य द्वार के ताले तो खोले गए लेकिन शासकीय कक्षों में ताले लटके रहे। हितग्राही अधिकरियों और कर्मचारियों के तलाश करते देखे गए लेकिन उनकी सुनने के लिए कोई भी वहां मौजूद नही मिला। दूसरी और वर्तमान में नगर परिषद प्रशासक एसडीएम प्रमोद गूर्जर नियुक्त हैं वह भी एक दो बार ही नपा में पहुंचे हैं इन्हे भी अगर कोई कार्य होता है तो यह सीएमओ को अपने ऑफिस में बुला लेते हैं या अधिकारी स्वंय इनके पास पहुंच जाते हैं। प्रशासक के कक्ष में भी दरवाजा हमेशा लगा रहता है। हालात नगर परिषद के यह हैं कि सीएमओ भी अब हितग्राहियों का समाधान कर सकते हैं लेकिन यह भी कभी कबार ही ऑफिस पहुंच रहे हैं बांकी हितग्राहियों को इनके चक्कर काटना पड रहा है।

इनका कहना है...

नगर परिषद बरेली में अवकाश तो नही था, अधिकारी और कुछ कर्मचारियों को जिला कलेक्टर को नगर परिषद से संबंधित किसी मामले में जानकारी देना था इसलिए सभी रायसेन गए हुए थे।
प्रमोद गूर्जर, एसडीएम बरेली

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...