नक्सलियों ने किया BSF केम्प पर हमला, हमले मैं BSF को कोई नुकसान नहीं, 30 मिनट चली मुठभेड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 25, 2021

नक्सलियों ने किया BSF केम्प पर हमला, हमले मैं BSF को कोई नुकसान नहीं, 30 मिनट चली मुठभेड़।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

​​​​​​​नक्सलियों ने किया BSF केम्प पर हमला, हमले मैं BSF को कोई नुकसान नहीं, 30 मिनट चली मुठभेड़।


नक्सलियों ने किया BSF केम्प पर हमला, हमले मैं BSF को कोई नुकसान नहीं, 30 मिनट चली मुठभेड़
सांकेतिक छाया चित्र

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गट्‌टा थाने पर हमले के बाद अब नक्सलियों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में BSF कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में भाग निकले। हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने की है। IG पी. सुंदरराज ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में BSF का कामतेड़ा कैंप है। इसी कैंप पर रात करीब 8.30 बजे नक्सलियों ने नदी किनारे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान BSF और DRG के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। कैंप के सभी जवान सुरक्षित हैं। फिलहाल आसपास के इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

दंतेवाड़ा में रेलवे ट्रैक उखाड़ा, बीजापुर में CAF के SI की हत्या की

नक्सली लगातार बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और उससे लगती महाराष्ट्र की सीमा में उत्पात मचा रहे हैं। एक रात पहले ही शुक्रवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में रेलवे ट्रैक तोड़कर पैसेंजर ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास किया था। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बीजापुर में अगवा CAF के SI मुरली ताती को अगवा करने के तीन दिन बाद उसकी हत्या कर दी। जवान का शव शनिवार सुबह ही सड़क किनारे मिला था।

एक दिन पहले ही कांकेर से 14 किमी दूर महाराष्ट्र के थाने पर किया था हमला

बताया जा रहा है कि नक्सली पहले से ही इस कैंप का विरोध करते रहे हैं। कैंप के बाहरी हिस्से में नक्सलियों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी संख्या में नहीं थे। इससे एक दिन पहले ही 22 अप्रैल की रात नक्सलियों ने कांकेर जिले की सीमा से 14 किमी दूर महाराष्ट्र के जांबिया गट्टा थाना पर हमला किया था। थाने के सामने बने मकानों की आड़ में करीब 100 से अधिक नक्सलियों ने देशी राकेट लांचर व गोलियां दागी थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...