प्लॉट पर मकान बनाने के शुभ मुहूर्त पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर प्लॉट पर ही भीड़ गईं, प्लॉट पर कब्जा करने आए कार सवारों ने पिस्टल और राइफल से की फायरिंग; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 29, 2021

प्लॉट पर मकान बनाने के शुभ मुहूर्त पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर प्लॉट पर ही भीड़ गईं, प्लॉट पर कब्जा करने आए कार सवारों ने पिस्टल और राइफल से की फायरिंग; देखे विडियो।

प्लॉट पर मकान बनाने के शुभ मुहूर्त पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर प्लॉट पर ही भीड़ गईं, प्लॉट पर कब्जा करने आए कार सवारों ने पिस्टल और राइफल से की फायरिंग।

प्लॉट पर मकान बनाने के शुभ मुहूर्त पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर प्लॉट पर ही भीड़ गईं, प्लॉट पर कब्जा करने आए कार सवारों ने पिस्टल और राइफल से की फायरिंग; देखे विडियो।

ग्वालियर में एक प्लॉट पर मकान बनाने के शुभ मुहूर्त पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर प्लॉट पर ही भीड़ गईं। प्लॉट पर कब्जा करने आए कार सवारों ने पिस्टल और राइफल से सीधे निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। घटना महाराजपुरा के महावीर नगर की है। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में लात-घूंसे और डंडे चलते रहे। महिला एक दूसरे को चांटे तो कभी बाल पकड़कर घसीट रही थीं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार रात को मारपीट और गोलीबारी का विडियो सामने आया है, जिसके बाद घटना की गंभीरता का पता चल रहा है।


हजीरा बिरला नगर निवासी हेमंत पटेल ने 10 अगस्त को एक प्लॉट महाराजपुरा के महावीर नगर में खरीदा है। शनिवार को पंडित से मुहूर्त दिखवाने के बाद हेमंत पटेल अपने परिवार के करीब एक दर्जन सदस्यों के साथ पूजा पाठ कर मकान बनाने के लिए काम शुरू करवा रहे थे। इसी समय वहां अर्टिका कार से रामरूप परिहार आ गया। वह भी इस प्लॉट को अपना बताकर इस पर दावेदारी जता रहा था। इसके बाद रामरूप सिंह परिहार और बेटे रंजीत और दीपक परिहार ने हेमंत और उसके परिजन से प्लॉट से खंडे हटाने को कहा। हेमंत ने कहा कि उसका प्लॉट है वह खंडे क्यों हटाए। इस पर रामरूप बोला प्लॉट उसका है। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। झगड़ा बढ़ा तो रामरूप और उसके साथियों ने मिलकर बंदूक और रिवॉल्वर से गोलियां चला दीं।

प्लॉट पर मकान बनाने के शुभ मुहूर्त पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर प्लॉट पर ही भीड़ गईं, प्लॉट पर कब्जा करने आए कार सवारों ने पिस्टल और राइफल से की फायरिंग; देखे विडियो।

हेमंत का कहना है कि झगड़े के बाद रामरूप के साथ आया उसका बेटा दीपक राइफल से गोली चलाने लगा। तभी इनका एक साथी खलकी पटेल ने दीपक से कहा कि हेमंत की छाती में गोली मार दो। तभी दीपक ने उसके सामने रायफल की नाल करते हुए गोली चला दी, लेकिन वह झुक गया तो गोली उसके लग नहीं पाई। तभी हेमंत के साथ मौजूद सोनी पटेल ने रायफल की नाल पकड़ ली। इस पर उसके साथ भी मारपीट की गई। हेमंत की पत्नी लता उसे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। सुनील पटेल और पूजा पटेल बचाने आए तो मुवाल ने उन्हें राइफल के बट मारे। हेमंत ने बताया कि उसने यह प्लॉट 18 दिन पहले 10 अगस्त को महावीर नगर में मुन्नी पटेल से खरीदा था। शनिवार को उस प्लॉट का मुहूर्त था, इसलिए वह काम शुरू कराने गए थे। तभी हमलावर भी वहां आ गए। इसके बाद रामरूप परिहार और उसकी घर की महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी।

इस मामले में जब पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो आरोपी हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायल हेमंत की शिकायत पर शताब्दीपुरम निवासी रामरूप परिहार, उसके लड़के रंजीत परिहार, दीपक परिहार व अन्य साथी मोहनराम मुवाल और महावीर नगर निवासी खलकी पटेल पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफ़आईआर दर्ज की है। इस मामले में सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि प्लॉट को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें फायरिंग और मारपीट की गई है। पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...