Post Top Ad
Monday, January 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शहर का मुख्य मार्ग खोदकर छोड़ा, कभी भी घट सकती है गंभीर दुर्घटना।
रायसेन, शहर का मुख्य मार्ग खोदकर छोड़ा, कभी भी घट सकती है गंभीर दुर्घटना।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिला रायसेन में सड़क किनारे आए दिन पानी से लबालब भरे इन गड्ढों में मोटरसाइकिल सवार युवक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मालूम हो कि पीडब्ल्यूडी विभाग रायसेन के ई.ई और एस.डी.ओ इंजीनियरों की लापरवाही की वजह से सड़क किनारे सैकडों जानलेवा गड्ढ़े खुदाई करवाकर खुला छोड़ दिए गए हैं। यह खुदाई कर छोड़े गए गड्ढों में लबालब पानी भरा हुआ है। जिनसे राहगीर दो पहिया वाहन चालकों के लिए हरदम जान का खतरा बना हुआ है। दरअसल प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान व लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी द्वारा नेशनल हाइवे 146 को फोरलेन सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण की सौगात दी है। जिसका वन-वे सड़क बनाए जाने का ठेका हरियाणा के ठेकेदार को लोनिवि रायसेन द्वारा दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ठेका 51 करोड़ का दिया गया है। सूत्रो की माने तो ठेकेदार व विभागीय अधिकारी मिलजुलकर फोरलेन सड़क चौड़ीकरण कार्य गुणवत्ता पूर्ण न कर के घटिया तरीके से कराया जा रहा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद