Post Top Ad
Wednesday, July 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजनीति
राजगढ़/तलेन, 89.79 फीसदी मतदान के साथ संपन्न हुआ निकाय चुनाव।
राजगढ़/तलेन, 89.79 फीसदी मतदान के साथ संपन्न हुआ निकाय चुनाव।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर परिषद तलेन के 15 वार्डों के पार्षद पद लिए बुधवार को हुआ मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। नगर परिषद के 15 वार्डों के कुल 69 प्रत्याशियों का भाग्य 6 हजार 853 मतदाताओं ने मतदान कर ईवीएम में बंद कर दिया है। नगर में कुल 89.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर में मतदान के लिए नगर में 6 स्थानों पर 15 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही नगर के मतदान का केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाता पहुंचे थे। स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी संकल्पित दिखा। वहीं मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। दिन के 11.00 बजे तक नगर में 60 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिला कलेक्टर ने भी नगर के आदर्श मतदान केंद्र कन्या हाई स्कूल पहुंच कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं देखी। अंतिम समय में बचे-खुचे मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर निकाय चुनाव में अपनी सहभागिता दिखाई। 20 जुलाई मतगणना निर्धारित है, मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा की किन-किन को जनता ने थमाया है पार्षदी का ताज।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद