मामी भांजे के प्यार में हुई पागल, दोनों के बीच 1 हजार 40 बार हुआ व्हाट्सएप कॉल, पत्नी ने दी शौहर की सुपारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 27, 2022

मामी भांजे के प्यार में हुई पागल, दोनों के बीच 1 हजार 40 बार हुआ व्हाट्सएप कॉल, पत्नी ने दी शौहर की सुपारी।

मामी भांजे के प्यार में हुई पागल, दोनों के बीच 1 हजार 40 बार हुआ व्हाट्सएप कॉल, पत्नी ने दी शौहर की सुपारी।

मामी भांजे के प्यार में हुई पागल, दोनों के बीच 1 हजार 40 बार हुआ व्हाट्सएप कॉल, पत्नी ने दी शौहर की सुपारी।

झारखंड। पलामू में पैराडाइज टेलर के मालिक मोहम्मद तौहीद आलम पर चलाई गई गोली के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में पीड़ित की पत्नी, भांजे के अलावा चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने तौहीद को लगी एक गोली और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त की रात हुई गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। इस कांड में मो. तौहीद आलम की पत्नी गौशिया परवीन और उसके भांजे मो. इरशाद के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। उनके कॉल डिटेल खंगाले गए तो पता चला कि दोनों के बीच 1 हजार 40 बार व्हाट्सएप कॉल हुआ था। मामी और भांजे के प्रेम प्रसंग की जानकारी मो. तौहीद को भी थी। तौहीद अक्सर इसका विरोध किया करते थे, तौहीद और गौशिया से दो बच्चे भी हैं, बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि लगातार विरोध झेलने के कारण भांजे इरशाद और मामी गौशिया ने मिलकर तौहीद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसमें मो. आरजू, जुमन, मंजर, बिलाल को शामिल किया गया। इरशाद ने कांड करने के लिए 3.50 लाख की सुपारी दी। इसके लिए बाजार से बुलेट खरीदने के लिए कर्ज के तौर पर लिए पैसे इरशाद को सुपारी में देने पड़े। छानबीन में सामने आया कि मो. तौहीद की हत्या करने के लिए 8 महीने पहले सुपारी दी गई थी। पैसे लेने के बाद भी मो. आरजू, जुमन, मंजर, बेलाल वारदात को अंजाम नहीं दे रहे थे। इस पर इरशाद वापस पैसे मांग रहा था, नतीजा सभी हत्या करने को तैयार हुए। प्लानिंग के तहत 17 अगस्त की रात दुकान से घर जाने के लिए निकले मो. तौहीद को ट्रेनिंग स्कूल के समीप बाइक सवार भाड़े के बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। पीठ में गोली लगने के बाद तौहीद घर चले गए, वहां उन्हें गोली लगने की जानकारी हुई। इलाज के लिए एमआरएमसीएच में पहुंचे और फिर बाद में शहर के निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। एसपी ने बताया कि मो. तौहीद पर मंजर ने गोली चलाई थी, जबकि बिलाल गाड़ी ड्राइव कर रहा था। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...