रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के नाम संदेश का किया वाचन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 15, 2022

रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के नाम संदेश का किया वाचन।

नगर परिषद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के नाम संदेश का किया वाचन।

रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के नाम संदेश का किया वाचन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। देश की आजादी की 75वीं सालगिरह हर्षोल्लास के साथ तहसील स्तर पर मनाई। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने ध्वजारोहण कर ली सलामी और प्रदेश के मुखिया के नाम संदेश का वाचन किया। पूरे 3 वर्ष बाद नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया गया है। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजा भैया चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चना की तत्पश्चात 15 अगस्त के उपलक्ष में उद्बोधन देते हुए तिरंगे की शान में उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान पूरी तरह से तहसील स्तर पर सफल रहा। वही तिरंगे के लिए अगर हम अपनी जान भी कुर्बान कर दे तो भी कम है। इस तिरंगे के लिए वीर सपूतों ने बलिदान दिया, तब जाकर हम गुलामी की जंजीरों से आजाद हुए हैं।

रायसेन/बरेली, नगर परिषद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के नाम संदेश का किया वाचन।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजा भैया चौधरी ने सभी कर्मचारियों से भेंट की, वही नगर परिषद अधिकारी बीएस मालवीय ने नगर विकास से संबंधित चर्चा भी की। इस मौके पर नगर परिषद के सभी पार्षद गण और अधिकारी बीएस मालवीय की उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष राजा भैया चौधरी ने नगर भ्रमण किया। जिन कॉलोनियों और बस्तियों में बारिश का पानी अधिक बारिश होने के कारण भर गया है, वहां का निरीक्षण किया और इस समस्या से निदान की बात वार्ड वासियों से की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...