पिता ने 14 साल की बेटी की 40 साल के व्यक्ति से करवाई शादी, बार-बार बनाता शारीरिक संबंध, बच्चा नहीं होने पर मारता ताने। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 16, 2022

पिता ने 14 साल की बेटी की 40 साल के व्यक्ति से करवाई शादी, बार-बार बनाता शारीरिक संबंध, बच्चा नहीं होने पर मारता ताने।

पिता ने 14 साल की बेटी की 40 साल के व्यक्ति से करवाई शादी, बार-बार बनाता शारीरिक संबंध, बच्चा नहीं होने पर मारता ताने।

पिता ने 14 साल की बेटी की 40 साल के व्यक्ति से करवाई शादी, बार-बार बनाता शारीरिक संबंध, बच्चा नहीं होने पर मारता ताने।

जयपुर। 14 साल की नाबालिग के सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा कर डाला। 3 लाख रुपए लेकर नाबालिग से दोगुनी उम्र के व्यक्ति से बाल विवाह भी करवा दिया। इधर, पति लगातार 9 महीने से उसके साथ रेप करता रहा। जब वह मना करती तो पिटाई कर देता। मामला जयपुर के जवाहर सर्किल थाने का है। नाबालिग अपने पति के चंगुल से भाग धौलपुर से जयपुर आई थी। बुधवार रात 8 बजे वह बदहवास हालात में पुलिस को मिली। नाबालिग की काउंसिलिंग की तो उसने अपनी दर्द भरी कहानी बताई। इधर, जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर जीरो नंबर एफआईआर काटकर धौलपुर के बाड़ी सदर थाने भेज दी।

काउंसिलिंग में नाबालिग ने बताया- वह धौलपुर की रहने वाली है। उसकी 14 साल की उम्र है और 10वीं तक पढ़ी है। उसकी मम्मी दूसरे पति के साथ रहने लगी। सौतेला पिता उसे प्रताड़ित करने लगा, उसे बोझ बताने लगा। ऐसा काफी समय तक चला, वह आगे पढ़ाई करना चाहती थी। सौतेले पिता ने 3 लाख रुपए में उसका सौदा कर दिया। पास के ही दूसरे गांव में रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उसको 3 लाख में खरीदा। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति से 11 दिसम्बर 2021 को बाल विवाह कर दिया, पिछले 9 महीने से वह अपने ससुराल में रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि मेरा पति मुझ से घर के सारे काम करवाता था। बार-बार शारीरिक संबंध भी बनाता था। पिछले 9 महीने से उसके साथ जबरन रेप कर रहा है। मेरे मना करने पर बुरी तरह से पिटाई की जाती थी। सबके सामने उसकी बेइज्जती की जाती और बच्चा नहीं होने को लेकर ताने मारता था।

पिता ने 14 साल की बेटी की 40 साल के व्यक्ति से करवाई शादी, बार-बार बनाता शारीरिक संबंध, बच्चा नहीं होने पर मारता ताने।

पुलिस के मुताबिक, बचपन बचाओ आंदोलन की टीम को बुधवार रात 8 बजे सूचना मिली। जवाहर सर्किल में एक छोटी लड़की पिछले करीब डेढ़ घंटे से बदहवास हालत में लेटी है। नाबालिग लड़की के अकेला और बदहवास हालत में होने का पता चलने पर टीम वहां पहुंची। टीम ने उससे जानकारी मांगी तो डरकर भागने लगी। टीम की महिलाओं ने प्यार से उसको अपने पास बैठाया तो डरी-सहमी लड़की फूट-फूटकर रोने लगी।

नाबालिग ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आगे भी ऐसे ही प्रताड़ित की जाऊंगी, इसलिए मैं बहुत ज्यादा घुट गई थी। कई बार सुसाइड करने का भी सोचा, लेकिन हिम्मत नहीं हो पाई। इसलिए मैने घर छोड़ने का मन बना लिया। कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। बुधवार को मौका मिलते ही भाग निकली। उसके परिचित के चाचा के जवाहर सर्किल के पास रहने का पता था। धौलपुर से बस में बैठकर जयपुर आ गई। जवाहर सर्किल में बैठकर परिचित के चाचा का इंतजार करने लगी। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की। नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त और एक जगह से दूसरे स्थान ले जाने, रेप, मारपीट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...