बियर बार से नहीं शराब तो चौकीदार को मारा चाकू, बाद में एक गाय की कर दी हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 22, 2022

बियर बार से नहीं शराब तो चौकीदार को मारा चाकू, बाद में एक गाय की कर दी हत्या।

बियर बार से नहीं शराब तो चौकीदार को मारा चाकू, बाद में एक गाय की कर दी हत्या।

बियर बार से नहीं शराब तो चौकीदार को मारा चाकू, बाद में एक गाय की कर दी हत्या।

महाराष्ट्र। अमरावती में दो शराबी युवकों ने गाय की चाकू मारकर हत्या कर दी। इससे पहले दोनों आरोपियों ने शराब नहीं मिलने पर चौकीदार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नांदगांव पुलिस थाना क्षेत्र की है। दोनों आरोपियों ने पहले बियर बार से शराब नहीं मिलने पर वहां मौजूद शख्स को चाकू मारकर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जिस पर चाकू से हमला किया था वो उस इलाके का चौकीदार था। इसके बाद दोनों शराबियों ने एक गाय पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, बाद में उस गाय की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई और मृत गाय के मालिक ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने गाय की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

वाइन शॉप पर लगी सीसीटीवी तस्वीर में दोनों शराबियों की तस्वीर कैद हो गई थी, जिसके बाद आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 1995 में बीजेपी-शिवसेना सरकार ने महाराष्ट्र पशु संरक्षण कानून में बदलाव किया था। बता दें कि महाराष्ट्र में नए कानून के मुताबिक गौ हत्या अपराध है, गौ मांस बेचने वाले और रखने वाले को पांच साल तक जेल और दस हजार तक का जुर्माना लग सकता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...