एकतरफा प्यार में पागल आशिक का युवती ने ठुकराया प्रपोजल तो काटी खुद की गर्दन, युवती पर भी किया हमला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 27, 2022

एकतरफा प्यार में पागल आशिक का युवती ने ठुकराया प्रपोजल तो काटी खुद की गर्दन, युवती पर भी किया हमला।

एकतरफा प्यार में पागल आशिक का युवती ने ठुकराया प्रपोजल तो काटी खुद की गर्दन, युवती पर भी किया हमला।

एकतरफा प्यार में पागल आशिक का युवती ने ठुकराया प्रपोजल तो काटी खुद की गर्दन, युवती पर भी किया हमला।

उत्तर प्रदेश। मथुरा में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की के सामने पहले धारदार हथियार से खुद पर हमला किया, फिर लड़की पर भी हमला करके उसे भी घायल कर दिया। मामला मांट इलाके का है, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, हमले में घायल लड़की का इलाज करके उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नगला गांव का का युवक पेशे से ड्राइवर है। वह पड़ोस में रहने वाली लड़की से एकतरफा प्यार करता है। लड़की के सामने कई बार उसने प्यार का इजहार भी किया, लेकिन लड़की ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया। सोमवार को जब वह फिर से उसे लड़की दिखी तो सरेआम उसे फिर से प्रपोज किया, लड़की ने हमेशा की तरह इस बार भी उसे मना कर दिया।

लेकिन इस बार उसे इतना गुस्सा आया कि उसने लड़की के सामने ही धारदार हथियार से हमला करके खुद को घायल कर दिया। वह यहीं नहीं रुका, उसने लड़की पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे वह भी घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, वहीं युवती को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी है। वहीं, युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा सुबह सीएनजी गैस भरवाने जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। युवक की मां ने कहा कि उन्होंने किस वजह से हमला किया इसकी उनको जानकारी नहीं हैं।

दूसरी तरफ, लड़की का कहना है कि युवक ने गाड़ी रोककर उसे प्रपोज किया और शादी करने के लिए पूछने लगा। जब मैंने मना कर दिया तो खुद को और मुझे मारने की धमकी देने लगा। मैंने उसकी धमकी को नजरअंदाज किया और वहां से जाने लगी। तभी उसने अपनी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, फिर मुझ पर भी हमला कर दिया, जिससे मेरे हाथ में जख्म हो गए। पुलिस के मुताबिक, उन्हें युवक और युवती के जख्मी होने की खबर मिली थी। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि युवक ने खुद अपने ऊपर हमला किया था या पड़ोसियों ने उसे मारा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...