रायसेन, आकाशीय बिजली गिरने से चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 10, 2022

रायसेन, आकाशीय बिजली गिरने से चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान।

आकाशीय बिजली गिरने से चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान।

रायसेन, आकाशीय बिजली गिरने से चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। गैरतगंज नगर के कृषि उपज मंडी सड़क पर एक कार में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में कार जलकर खाक हो गई। हादसे से पहले ही कार में सवार लोग मौका देखकर नीचे उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कृषि उपज मंडी रोड़ पर लगभग शाम 5.30 बजे करीब एक कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय मौसम खराब होने से गिर रहे पानी के बीच भी कार की आग इतनी भीषण थी, कि कार के चारों टायर फूट गए और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में से आग की लंबी-लंबी लपटें देख लोगों का हुजूम मौके पर इकट्ठा हो गया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, कार जमुनिया ध्वाज बेगमगंज निवासी भैरो प्रसाद के नाम से दर्ज है। वे किसी मरीज को गैरतगंज अस्पताल में इलाज कराकर रायसेन ले जा रहे थे। रायसेन ले जाने के पूर्व वाहन चालक ने कार मंडी मार्ग पर खड़ी की थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय मौसम खराबी के चलते आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से उक्त हादसा हो गया। आगजनी के समय दो लोग कार में बैठे हुए थे, आग लगने के ठीक पहले वे कार से उतर गए और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी तथा फायरबिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। इतनी बड़ी घटना के घटित होने के बाद एक बार फिर पुलिस का लचीला रवैया देखने को मिला। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं किसी वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। पुलिस की लेट लतीफी के पहले स्थानीय लोगो का हुजूम मौके पर पहुंच चुका था। फिलहाल इस मामले में पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है। थाना प्रभारी इंद्राजसिंह ने कहा की कार में आगजनी की घटना का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...