रायसेन, प्रसिद्ध देवी धाम छौले वाली मैय्या खंडेरा मंदिर में लाखों रुपये की नकदी चिल्लर चोरी, चोर हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 7, 2022

रायसेन, प्रसिद्ध देवी धाम छौले वाली मैय्या खंडेरा मंदिर में लाखों रुपये की नकदी चिल्लर चोरी, चोर हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद।

प्रसिद्ध देवी धाम छौले वाली मैय्या खंडेरा मंदिर में लाखों रुपये की नकदी चिल्लर चोरी, चोर हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद।

रायसेन, प्रसिद्ध देवी धाम छौले वाली मैय्या खंडेरा मंदिर में लाखों रुपये की नकदी चिल्लर चोरी, चोर हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक प्रसिद्ध खंडेरा स्थित छौले वाली मातारानी धाम मंदिर में हुई लाखों रुपए की चोरी। तीन चोर कटर और प्लास की मदद से मुख्य दानपेटी तिजोरी को काट कर लाखों रुपए की नकदी नोट चिल्लर चुराकर ले उड़े। यह चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। मौके पर पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीम कर रही है बारीकी से मामले की जांच पड़ताल। रायसेन जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवी धाम मंदिर खंडेरा वाली मां छौले वाली के दरबार में 3 चोर मुख्य तिजोरी काटकर लाखों रुपए की चढ़ोत्तरी ले गए। बताया जा रहा है कि मुख्य तिजोरी में लाखों रुपए के नोट नकदी चिल्लर हो सकती हैं। क्योंकि अभी हाल ही में मां दुर्गा के शारदीय नवरात्रि पर्व और दशहरा का त्यौहार संपन्न हुआ है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्त मां खंडेरा वाली मां छौले वाली के दरबार में मन्नतें मांगने दर्शन पूजन कर चढोतरी करने पहुंचते हैं। मंदिर समिति ने बताया कि करीब 5 लाख रुपये की चोरी की घटना तीन चोरों द्वारा की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एफएसएल की टीम सहित डॉग स्क्वाड ने मंदिर का बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद सीसीटीवी फुटैज के माध्यम से नकतरा और देवनगर थाने की पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि चोर सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस तो नहीं ले गए लेकिन टीवी मॉनिटर जरूर साथ ले गए। एसडीओपी बेगमगंज सुनील बरखडे ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे सूचना मिली कि छौले वाली मैय्या के मंदिर में चोरी हो गयी है। सूचना मिलने के बाद आकर देखा तो तीन चोरों ने विगत देर रात लगभग 2 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि इन चोरों की अगर कहीं पहचान हो सके तो पुलिस को फौरन सूचना दें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...