रायसेन/बरेली, पराली के धुआं से सांस लेने में हो रही दिक्कत, कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं लग पा रही रोक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 11, 2023

रायसेन/बरेली, पराली के धुआं से सांस लेने में हो रही दिक्कत, कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं लग पा रही रोक।

पराली के धुआं से सांस लेने में हो रही दिक्कत, कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं लग पा रही रोक।

रायसेन/बरेली, पराली के धुआं से सांस लेने में हो रही दिक्कत, कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं लग पा रही रोक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पराली जलाई गई तो उसे सजा होगी, ऐसा एक आदेश हाल ही में जिला स्तर पर जारी हुआ था। स्पष्ट रूप से लिखा गया था की पराली जलाने पर सजा का प्रावधान है। लेकिन यहां पर दिन और रात में किसान खेतों में धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं। इसका धुआं शहर के बीचो-बीच फैलने पर नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात में शहर के आसपास लगे खेतों में किसान धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं, जिन पर नगर प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस बात की जानकारी अगर नगर प्रशासन को दी जाती है तो उनका स्पष्ट कहना रहता है कि कोई हमारे पास शिकायत लेकर आएगा तो हम कार्रवाई करेंगे। मंगलवार को दिन और शाम समय नागरिकों को उस समय सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा जब पराली से उठने वाले धुएँ की गिरफ्त में शहर आ गया था। प्रतिदिन दर्जनों खेतों की पराली किसानों के द्वारा जलाई जा रही है, लेकिन एक भी किसान के ऊपर कार्रवाई नहीं की गई है। धुएँ के अलावा पराली से निकलने वाली कालोच भी नागरिकों के घरों के आंगन में प्रवेश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...