रायसेन/बरेली, सभी संगठनों के बैनर तले मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्म उत्सव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 13, 2023

रायसेन/बरेली, सभी संगठनों के बैनर तले मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्म उत्सव।

सभी संगठनों के बैनर तले मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्म उत्सव।

रायसेन/बरेली, सभी संगठनों के बैनर तले मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्म उत्सव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जब भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव आता है तो ब्राह्मण समाज एकजुटता का परिचय देने सड़कों पर दिखाई देने लगती है। बाकी के 364 दिनों में सभी नदारद रहते हैं। हर बार युवा ब्राह्मण महापरिषद के बैनर तले भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाता था। जन्मोत्सव कार्यक्रम से पूर्व संगठन में अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती थी। अध्यक्ष भी एक दिन ही दिखाई देने के बाद अन्य शहरों के लिए प्रस्थान कर लेते है।
वही भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर चंदा अभियान जैसी गतिविधियों को भी कुछ ऐसे लोग प्रगति प्रदान करते हैं जिनका धंधा ही चंदा बनकर रह गया है।
इस बार निर्णय लिया गया है कि जब अन्य जंतुओं पर सभी संगठन एकजुटता का परिचय देते हैं तो इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली, राष्ट्रीय हिंदू सेना, जय महाकाल ग्रुप, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, ब्राह्मण संगठन सभी मिलकर मनाएंगे। इस बार भगवान का जन्मोत्सव किसी एक बैनर तले नहीं मनाया जाएगा और ना ही अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
क्योंकि कुछ लोगों ने युवा ब्राह्मण महापरिषद तो बनाई है परंतु युवा ब्राह्मण महापरिषद के बैनर तले कभी भी कोई सामाजिक कार्यक्रम 1 वर्ष में आयोजित नहीं किया जाता सिर्फ भगवान परशुराम जयंती मनाने के लिए यह संगठन आगे आता है। कुछ बुद्धिजीवियों ने दबी जुबान में बताया कि जब संगठन सामाजिक गतिविधियों से दूर रहता है तो ऐसे संगठन की समाज को आवश्यकता नहीं है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...