Post Top Ad
Wednesday, October 18, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पत्नी की हत्या का प्रयास कर रहे पति को पुलिस ने पकड़ा, कार में पत्नी को बना रखा था बंधक।
पत्नी की हत्या का प्रयास कर रहे पति को पुलिस ने पकड़ा, कार में पत्नी को बना रखा था बंधक।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के पास कार में पत्नी को बंधक बनाकर हत्या करने की कोशिश के दौरान पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी पति के चंगुल से महिला को बचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंधक बनाकर हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार देर रात अनंतराम टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड पर खड़ी कार से चीखने की आवाज सुन हाईवे पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मी पास में पहुंच गए। जहां एक युवक महिला से मारपीट करता दिखा। इस पर पुलिस कर्मियों ने पहले सूझबूझ से महिला को सुरक्षित बचाया। साथ ही भाग रहे आरोपी को भी दौड़कर पकड़ लिया। मामले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के अमौआहार निवासी मान सिंह यादव की पुत्री बबली ने बताया कि उसने 27 जनवरी 2022 को इटावा के वैदपुरा थाना क्षेत्र नगला बुधू निवासी रवि यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप लगाया कि पति ने पहले से ही दो विवाह किए थे। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने इटावा के भरथना थाना क्षेत्र निवासी महिला से शादी की थी। आपस में मन मुटाव के बाद आरोपी ने उसे प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी कर ली। कुछ दिनों बाद दूसरी पत्नी घर पर आने लगी। इस पर पति ने इटावा स्थित फ्रैंड्स कॉलोनी के बगिया अड्डा में लिए किराए के कमरे में उसको रखा। 13 अक्तूबर को पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत उसने फ्रेंड्स कॉलाेनी थाने में की थी। 15 अक्तूबर की रात को पति ने मायके छोड़ने के बहाने से कार में बैठा लिया। अनंतराम टोल प्लाजा के पास उसके हाथ-पांव बांध कर मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने की धमकी दी। सीओ भरत पासवान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी रवि यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं महिला के मायके पक्ष के लोगों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया है। यदि कोई सुपुर्दगी लेने को तैयार नहीं होगा तो महिला को नारी निकेतन भेजा जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद