रायसेन/बरेली, बायपास मार्ग राइस मिल के पास हुए भीषण वाहन एक्सीडेंट में एक मृत, दो गंभीर रूप से घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 24, 2023

रायसेन/बरेली, बायपास मार्ग राइस मिल के पास हुए भीषण वाहन एक्सीडेंट में एक मृत, दो गंभीर रूप से घायल।

बायपास मार्ग राइस मिल के पास हुए भीषण वाहन एक्सीडेंट में एक मृत, दो गंभीर रूप से घायल।

रायसेन/बरेली, बायपास मार्ग राइस मिल के पास हुए भीषण वाहन एक्सीडेंट में एक मृत, दो गंभीर रूप से घायल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर के बाहर से निर्मित बायपास मार्ग पर यातायात संबंधी दिशा निर्देश अंकित नहीं होने के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इन गंभीर दुर्घटना में कई घरों के चिराग भी बुझ रहे हैं। एक और जहां बायपास मार्ग पर विचरण कर रहे बेजुबान जानवरों को चार पहिया वाहन अपनी चपेट में लेते हैं तो दूसरी ओर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के आपसी संतुलन खो जाने के कारण वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जिस कारण कई लोगों की मौतें भी हो रही है।



रायसेन/बरेली, बायपास मार्ग राइस मिल के पास हुए भीषण वाहन एक्सीडेंट में एक मृत, दो गंभीर रूप से घायल।

कुछ महीने पहले भी राइस मिल के पास भीषण हादसे में मौत हुई थी और अभी प्रातः 8.00 बजे के लगभग एक बाइक जिस पर तीन लोग सवार थे, उन्हें अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लिया। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवकों को सिविल अस्पताल में उपचार के बाद रायसेन स्वास्थ्य विभाग रेफर किया गया है।

रायसेन/बरेली, बायपास मार्ग राइस मिल के पास हुए भीषण वाहन एक्सीडेंट में एक मृत, दो गंभीर रूप से घायल।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रातः समय बायपास मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को प्राप्त हुई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृत युवक और अन्य गंभीर दो युवकों को सिविल हॉस्पिटल बरेली पहुंचाया, जहां से दो गंभीर युवकों को अन्य स्वास्थ्य विभाग रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार वाहन की तलाश की जा रही है। दुर्घटना में मृत् युवक और गंभीर युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...