Post Top Ad
Friday, December 8, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
जमीन विवाद में थाने पहुंचे भाजपा नेता को दारोगा ने मारा थप्पड़, मामले ने पकड़ा तूल तो एसपी ने दारोगा को किया लाइन हाजिर
जमीन विवाद में थाने पहुंचे भाजपा नेता को दारोगा ने मारा थप्पड़, मामले ने पकड़ा तूल तो एसपी ने दारोगा को किया लाइन हाजिर
उत्तर प्रदेश। गोरखपुर जिले के नंदापार गांव में जमीन विवाद में थाने पहुंचे भाजपा नेता को दारोगा ने थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद हंगामा कर रहे नेता के साथ ही विपक्ष के एक व्यक्ति का शांति भंग में चालान कर दिया। पार्टी नेताओं के सूचना देने पर पहुंचे एसपी साउथ ने दोनों पक्ष को समझाकर शांत कराया। सीओ की रिपोर्ट पर देर रात एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने आरोपित दारोगा आनंद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। जानकारी के अनुसार, नंदापार गांव के पवन कुमार गौड़ भाजपा किसान मोर्चा पिपरौली मंडल के पूर्व अध्यक्ष हैं। गांव के सत्यनारायण गुप्ता से भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चलता है। 10 दिन पहले पवन ने इस भूमि पर सरसो बो दिया, इसकी शिकायत थाने पर पहुंची। मामले में पुलिस ने बुधवार की दोपहर दोनों पक्षों को बुलाया। थाने पर बातचीत के दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। भाजपा नेता का आरोप है कि थाने पर तैनात दारोगा आनंद कुमार ने उनको थप्पड़ मार दिया।
यह भी पढ़े :- दारोगा की लापरवाही से महिला की जान आई खतरे में, दारोगा की पिस्टल से महिला को लगी गोली; देखें VIDEO
इसकी जानकारी उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं को दी तो सभी लोग थाने पहुंच गए। मामले की जानकारी एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर को हुई तो उन्होंने एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह व सीओ खजनी को थाने भेजा। दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर भाजपा नेताओं को शांत कराया। देर रात एसएसपी ने दारोगा आनंद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। वर्ष 2015 में सत्यनारायण गुप्ता ने भाजपा नेता पवन कुमार गौड़ के चाचा नागेश्वर से भूमि बैनामा कराया था। इस भूमि पर उन्होंने चहारदीवारी बना ली थी। 10 दिन पहले पवन खेत की बुआई करा रहे थे। ट्रैक्टर की ठोकर से सत्यनारायण की चर दीवारी गिर गई। जिसको लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा था।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद