मौसम ने ली करवट, किसानों के माथे चिंता की लकीरें - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 2, 2024

मौसम ने ली करवट, किसानों के माथे चिंता की लकीरें

मौसम ने ली करवट, किसानों के माथे चिंता की लकीरें

मौसम ने ली करवट, किसानों के माथे चिंता की लकीरें

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
अजीतमल/औरैया। क्षेत्र में शनिवार की सुबह बिजली की तड़क धमक और बादलों की गड़गड़ाहत के साथ घंटो रिमझिम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता कि लकीरें दिखाई देने लगी हैं। जहां किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने में लगे हैं। वहीं अभी भी मौसम खराब है। आज से अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने की संभावनाएं बनी हुई हैं। किसान अपने खेतों में लगे हुए हैं। किसानों ने बताया कि यह बारिश कुछ फसलों के लिए लाभदायक लेकिन बाकी फसलों के लिए नुकसान दायक है। जैसे की गेहूं के लिए तो ठीक हैं। लेकिन दलहन वाली फसलों, जैसे सरसों, मटर आदि के लिए बहुत ही नुकसान दायक है।

फूल वाली फसलों के लिए बारिश नुकसान दायक
किसान ईश्वरी प्रसाद राजपूत ने बताया कि सरसों, आलू, चना, मटर जैसे फूल वाले फसलों के लिए यह बारिश नुकसान दायक है। लेकिन यह बारिश गेहूं के लिए वरदान साबित होगी। वहीं किसान मन्ना सिंह सेंगर ने बताया की मटर के लिए यह बारिश सबसे अधिक नुकसान दायक है, क्योंकि मिट्टी में पानी पड़ते ही मटर मे दाग पड़ जाएगा। जिससे मटर की फसल में सड़न पैदा होने लगेगी। जिससे बहुत नुकसान होगा। वहीं किसानों के अनुसार यह बारिश सिर्फ नुकसान कराएगी, इससे कोई फायदा नहीं होगा सिर्फ गेहूं को छोड़कर सभी फसलों के लिए नुकसानदायक है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे और बूंदाबादी की भी संभावनाएं बनी रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...