Post Top Ad
Tuesday, December 22, 2020
आगर-मालवा, शा. कन्या उ.मा. विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा।
आगर-मालवा। शा कन्या उ मा विद्यालय नलखेड़ा में मंगलवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। हम दैनिक जीवन मे किसी न किसी रूप में गणित का उपयोग निश्चित करते है। गणित की उपयोगिता सार्वभौम है। लेकिन आजकल विद्यार्थी को सबसे कठिन विषय गणित लगता है। गणित से डरे नहीं गणित को समझे। गणित सरल लगने लगेगा। ये बातें गणित विषय के शिक्षक मुकेश चौरसिया ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कही। उन्होंने बताया कि श्रीनिवास रामानुजन को आधुनिक काल के महान गणित विचारको में गिना जाता है। श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसम्बर 1887 को मद्रास के ईरोड शहर में हुआ था। श्रीनिवास रामानुजन केवल 33 वर्ष जिये। लेकिन इतने कम समय मे ही उन्होंने गणित की कई जटिल रिसर्च पूरी की। इन्होंने स्वयं से ही गणित सीखा एवं गणित का किसी से भी प्रशिक्षण नही लिया। इन्होंने अपने जीवन काल मे 3884 गणित की प्रमेयों का संकलन किया। इनमे से अधिकतर प्रमेय सिद्ध किये जा चुके है। इनके संख्या सिद्धांत पर अद्भुत काम करने के कारण इन्हें संख्याओ का जादूगर कहा जाता है। श्रीनिवास रामानुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ भी कहा जाता है। इन्होंने भारत को अतुलनीय गौरव प्रदान किया। महज 12 वर्ष की आयु में इन्होंने ट्रिग्नोमेट्री में महारत हासिल कर ली थी और स्वयं की बनाई कई थ्योरम स्थापित की। इन्होंने रीमैन श्रृंखला, हाईपर ज्योमेट्रिक श्रृंखला और जेटा फंक्शन के कार्यात्मक समीकरणों पर काम किया। गणित का जिक्र श्रीनिवास रामानुजन के बिना अधूरा है। 26 अप्रैल 1920 को कुंभकोणम में इस महान गणितज्ञ का निधन हो गया। भारत देश के इस महान गणितज्ञ को हम शत शत नमन करते है। इस अवसर पर प्राचार्य शांतिलाल राठौर, श्रेष्ठा चौरसिया, गोपाल सूर्यवंशी उपस्थित थे।
Tags
# आगर मालवा
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद