Post Top Ad
Tuesday, December 22, 2020
Home
ताजा खबर
धर्म
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, मनुष्य मात्र को गाय एवं प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए - पंडित राकेश महाराज।
रायसेन/सिलवानी, मनुष्य मात्र को गाय एवं प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए - पंडित राकेश महाराज।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। भोडिया गावं में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। राकेश महाराज ने कथा के पांचवे दिवस गोवर्धन पूजा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि व्यक्ति को चाहिए कि वह गाय एवं प्रकृति का संरक्षण करें। मनुष्य मात्र का धर्म है कि गाय की रक्षा एवं प्रकृति की रक्षा वह समान रुप से करें । जिससे कि हमारा पर्यावरण सुरक्षित बना रहे। कथा वाचक ने कहा कि बृज में दीर्घकाल से वर्षा के देवता इंद्र की पूजा करने की परंपरा थी। लेकिन भगवान श्री कृष्ण के पिता से निवेदन किया कि हमारे गौवंश का संरक्षण और संवर्धन गोवर्धन पर्वत करते हैं। क्यों ना हम इनकी पूजा करें। इससे हमे गोवर्धन की कृपा प्राप्त होगी। उन्होंने समस्त बृज वासियों से आग्रह किया कि आप सभी लोग 56 व्यंजन बनाकर गोवर्धन पूजा के लिए चलें। हम सभी गोवर्धन गिरिराज की विधिवत पूजन करके उनको 56 व्यंजनों का भोग लगाएं। उनकी बात को सभी ने उसको स्वीकार किया और विधिवत गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि इस बात को देखकर वर्षा के देवता इंद्र कुपित हो गए और उन्होंने बृज मंडल पर बड़े-बड़े मेघों से वर्षा की। भगवान श्री कृष्ण ने विकराल वर्षा के स्वरूप को देखते हुए अपनी अनामिका पर गोवर्धन गिरिराज को धारण कर लिया और उसके नीचे समस्त बृज मंडल के ग्वालों को आश्रय प्रदान किया। किस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के अहंकार को नष्ट किया। इंद्र भगवान श्री कृष्ण के चरणो में नतमस्तक हुए। व्यक्ति को चाहिए कि बिना अहंकार के जन कल्याण समाज कल्याण और विश्व कल्याण के लिए वह कार्य करता रहे।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद