रायसेन/बरेली, वर्षगांठ पर डिस्ट्रीब्यूटर संघ ने मनाया मिलन समारोह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 4, 2021

रायसेन/बरेली, वर्षगांठ पर डिस्ट्रीब्यूटर संघ ने मनाया मिलन समारोह।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

वर्षगांठ पर डिस्ट्रीब्यूटर संघ ने मनाया मिलन समारोह।

रायसेन/बरेली, वर्षगांठ पर डिस्ट्रीब्यूटर संघ ने मनाया मिलन समारोह।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। डिस्ट्री्ब्यूटर संघ बरेली के गठन के एक वर्ष सफलता पूर्ण होने पर संघ के द्वारा मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन मेरिज गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक अनिल जैन, कार्यक्रम के विशेष अतिथि मनोज राय, राजीव जैन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथ्यिों के द्वारा दीप प्रज्जरवलन कर की। डिस्ट्रीशब्यूटर संघ अधीक्षक नितिन राय के द्वारा अपने स्वाभगत भाषण में कहा कि आज डिस्ट्रीब्यूटर संघ बरेली का एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस एक वर्ष में संघ के पास डिस्ट्रीब्यूटर संबंधित छोटे-बडे विषय आये जिसका समाधान संघ के सभी पदाधिकारियों के द्वारा सुलझा लिया गया। उन्होंने कहा कि संघ के संरक्षक मण्डयल, पदाधिकारी एवं सदस्यों की एकजुटता एवं संघ सक्रियता के लिए आभार माना। संघ के संरक्षक मनोज राय के द्वारा अपने संबंधोन में कहा कि संगठन किसी भी प्रकार का हो उसमें एकजुट होना जरूरी है। एकजुटता के कारण ही संगठन हमेंश बढता ही जाता है। कार्यक्रम को अनिल जैन द्वारा संबंधित करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूटरों की समस्योंं का समाधान होना बहुत ही अच्छा है इसी तरह डिस्ट्रीब्यूटर संघ को सक्रियता रहते हुए नगर के डिस्ट्रीब्यूटरों की समस्याओं का समाधान करना होगा। कार्यक्रम को राजीव जैन, नवीन जैन, प्रदीप ठाकुर, मुकेश बागडी, मनोज साहू, मनोज जैन बंटी, महेश राय ने भी संबोधित किया। तत्पवश्चावत डिस्ट्रीब्यूटर संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सदस्यसता प्रमाण पत्र प्रदान करे गये। कार्यक्रम का संचालन रोशिश राय एवं मोनू शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों का अभार संघ के सचिव विकास जैन द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...