Post Top Ad
Tuesday, March 9, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, प्रकृति की गोद में बसा शिव मृगन्नाथ धाम में महाशिवरात्रि को रहती है भक्तों की भीड़, शिवरात्रि के पावन पर्व पर लोगों के द्वारा निकाली जाएगी भव्य शिव बारात।
रायसेन/देवरी, प्रकृति की गोद में बसा शिव मृगन्नाथ धाम में महाशिवरात्रि को रहती है भक्तों की भीड़, शिवरात्रि के पावन पर्व पर लोगों के द्वारा निकाली जाएगी भव्य शिव बारात।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देवरी क्षेत्र के पास पर्वत की चोटी पर विराजे भगवान शिव जहां पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि के पावन पर्व पर मेले का आयोजन किया जाता है। आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग मृगन्नाथ धाम पर जाकर भगवान महाकाल की पूजन पाठ करते हैं। मृगन्नाथ धाम देवरी से 15 किलोमीटर दूर पर्वत की दुर्गम पहाड़ी पर स्थित है जहां पर लोगों को जाने के लिए उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए भगवान भोलेनाथ के मंदिर तक पहुंचना पड़ता है फिर भी भक्तों की आस्था एवं भक्ति के आगे कुछ भी नहीं लगता। भक्त हर हर बम बम भोले के नारों के साथ घने जंगलों से होते हुए पर्वत की चोटी पर पहुंचते हैं जहां पर महाकाल भगवान अपने परिवार के साथ विराजमान है। इस वर्ष मृगन्नाथ सेवा समिति के तत्वधान में ग्राम भोपतपुर से भगवान शिव की बारात निकाली जा रही है जो कि रमखिरिया छिकरा होते हुए मृगन्नाथ धाम पहुंचेगी। मृगन्नाथ सेवा समिति के संरक्षक नरेंद्र पटेल बाबू के सानिध्य में मृगन्नाथ धाम पर विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं जिसमें मृगन्नाथ सेवा समिति के द्वारा बरसों पुराने कुए का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है जिससे कि भक्तों को पानी पीने के लिए उपलब्ध हो सकें। मृगन्नाथ धाम में इस समय सबसे बड़ी समस्या भक्तों के लिए पानी की है। घने जंगल में इस धाम पर लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष भगवान महाकाल को माथा टेकते हैं लेकिन पानी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है उसी को देखते हुए युवा नेता नरेंद्र पटेल बाबू ने अपनी समिति के सहयोग से मृगन्नाथ सेवा समिति ने बरसो पुराने कुए को पुनः जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया जिससे कि भक्तों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। बसंत पंचमी एवं महाशिवरात्रि के समय यहां पर हजारों भक्त भगवान महाकाल की दर पर पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाते हैं एवं भगवान भी अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि विशेष पर्व में मनाई जा रही है जिसको देखते भक्तों में काफी उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। आचार्य पंडित कैलाश प्रसाद शास्त्री के अनुसार शास्त्रों में कहा गया कि इस दिन शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मान्यता यह भी है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से युवतियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। अगर कन्या का विवाह काफी समय से ना हो रहा हो या किसी तरह की बाधा आ रही हो तो उसे महाशिवरात्रि का व्रत करना चाहिए इस स्थिति के लिए यह व्रत बेहद फलदायी माना गया है। इस व्रत को करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।
रात्रि प्रथम पहर 11 मार्च शाम 6.29 से रात 9.32 बजे तक
द्वितीय पहर 9.33 बजे से 12.36 बजे तक
तृतीय पहर 12.37 बजे से 3.40 बजे तक
चतुर्थ पहर मध्य रात्रि बाद 3.41 से सुबह 6.43 बजे तक
शिवरात्रि पारण समय 12 मार्च सुबह 6.34 से शाम 3.02 बजे तक
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद