रायसेन/बरेली, छिंद मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री गोविंद आचार्य, अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने किया स्वागत सम्मान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 9, 2021

रायसेन/बरेली, छिंद मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री गोविंद आचार्य, अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने किया स्वागत सम्मान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

छिंद मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री गोविंद आचार्य, अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने किया स्वागत सम्मान।

रायसेन/बरेली, छिंद मंदिर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री गोविंद आचार्य, अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने किया स्वागत सम्मान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। यह स्थान है इतना प्रसिद्ध की यहां पर दूसरे प्रदेशों और अन्य जिलों से भक्तजन प्रति शनिवार और मंगलवार को पहुंचकर दादा के दरबार में माथा टेकते हैं। वही मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और जिला कलेक्टर भी छिंद पहुंचकर पूजा अर्चना करना नहीं भूलते। दिनों-दिन छिंद मंदिर की ख्याति बढ़ती ही जा रही है यहां पर धार्मिक आयोजन सप्ताह भर चलते हैं। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर अध्यक्ष के द्वारा वह सभी प्रबंध कराए गए हैं जिनकी उन्हें आवश्यकता रहती है। हाल ही में जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव अपने परिवार के साथ दादा के दरबार पहुंचे थे और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की थी।


आज मंगलवार को राष्ट्रीय संत श्री गोविंद आचार्य भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जो नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। छिंद मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने हनुमान जी महाराज सहित राम दरबार की पूजन अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी के द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई थी। राष्ट्रीय संत जैसे ही मंदिर पहुंचे उनका स्वागत सम्मान फूल माला पहनाकर अध्यक्ष के द्वारा किया गया। कुछ समय बाद राष्ट्रीय संत वहां से विदा लेकर नर्मदा परिक्रमा पर प्रस्थान कर गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...