रायसेन/मंडीदीप, महापुरुषों की मूर्तियों का सूरत ए हाल, अनदेखी का शिकार हो रही महापुरुषों की मूर्तियों पर जमी है धूल और गंदगी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 22, 2021

रायसेन/मंडीदीप, महापुरुषों की मूर्तियों का सूरत ए हाल, अनदेखी का शिकार हो रही महापुरुषों की मूर्तियों पर जमी है धूल और गंदगी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

महापुरुषों की मूर्तियों का सूरत ए हाल, अनदेखी का शिकार हो रही महापुरुषों की मूर्तियों पर जमी है धूल और गंदगी।

  • सिर्फ जयंती और पुण्यतिथि पर याद किए जाते हैं महापुरुष, नपा और मंडी प्रशासन नहीं देते साफ-सफाई पर ध्यान।
  • सामाजिक संस्थाओं के साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने करते हैं सफाई की औपचारिकता।

रायसेन/मंडीदीप, महापुरुषों की मूर्तियों का सूरत ए हाल, अनदेखी का शिकार हो रही महापुरुषों की मूर्तियों पर जमी है धूल और गंदगी।

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने वाले महापुरुष वर्तमान समय में गंदगी व अतिक्रमण की जंजीरों में कैद हो गए हैं। नगर में अलग-अलग जगह स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा चाहे वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हो या फिर शहीद ए आजम भगत सिंह की सभी गंदगी से जूझ रही हैं। लेकिन अभी तक नगर पालिका प्रशासन ने इनकी कोई सुध नहीं ली है और ना ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था की गई है। नगर में पांच स्थानों पर महापुरुषों की मूर्तियां लगाई गई है। इनकी देख-रेख के प्रति उदासीनता के कारण यह दुर्दशा का शिकार होती जा रही हैं। अधिकांश प्रतिमाएं धूल से सनी हुई हैं, इनकी सफाई के लिए नगर पालिका ने अमला तो तैनात कर रखा है लेकिन वह अपनी ड्यूटी करने के बजाय लापता रहता है। कुछ इसी तरह की स्थिति कृषि उपज मंडी प्रशासन की भी देखी जा रही है। औद्योगिक नगरी में 5 महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई है जिन पर करीब 30 लाख से अधिक की राशि खर्च की गई है। इनमें से लायंस पार्क में स्थापित वीरांगना अवंती बाई, कुशाभाऊ ठाकरे पार्क में लगी कुशाभाऊ ठाकरे, नपा कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय और वार्ड 3 गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। इनकी देख-रेख का जिम्मा नपा प्रशासन का है और कृषि उपज मंडी में लगी भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा का रख-रखाव मंडी प्रबंधन के पास है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद इन महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर माला चढ़ाने की जिम्मेदारों द्वारा भारी अनदेखी की जा रही है। शहीद दिवस पर शनिवार को पांचो प्रतिमाओं की पड़ताल की तो इस बात का खुलासा हुआ कि प्रतिमाओं की लंबे समय से साफ सफाई ही नहीं की गई जिससे उन पर धूल की परतें चढ़ी हुई है। इनमें से पंडित दीनदयाल की प्रतिमा तो शटर बंद कर कैद कर दी गई है। 

एक की साफ-सफाई की, बाकी पर चढ़ी रहीं धूल की परतें

शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के चलते सेवा समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड 3 गांधी चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा की साफ सफाई की और उन्हें श्रद्धा से याद किया। परंतु मंडी परिसर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर कई महीनों पुरानी माला के साथ धूल और गंदगी पसरी थी। वार्ड 11 स्थित लायंस पार्क में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का भी यही हाल है। वहीं नपा परिसर स्थित पार्क में लगी कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा की हालत भी दयनीय दिखाई दी, जबकि रोजाना यहां कर्मचारी पौधों में पानी देते हैं फिर भी मूर्ति गंदी हो रही है। इस तरह महापुरुषों की साफ-सफाई करने की उन्हें सुध नहीं आई। बाहर हाल लाखों खर्च करने के बाद भी जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते महापुरुषों की प्रतिमाओं पर धूल चढ़ी रहती है।

विशेष अवसर पर पहुंचते हैं तस्वीरें खिंचाने

इन प्रतिमाओं की साफ-सफाई के लिए न तो आदर्श मानने वाले आगे आ रहे है और न ही नगरीय प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है जिससे प्रतिमाओं ने धूल की चादरें ओढ़ ली हैं। वहीं विशेष अवसर पर यहां पर छोटे-बड़े नेता आदि पहुंचते हैं तस्वीरें खिंचाते हैं और इसके बाद फिर दुबारा यहां मुड़कर नहीं देखते।

इनका कहना है...

रोस्टर बनाकर 1 से 5 तारीख के बीच नगर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई जाएगी। इसमें आगे से जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुधीर उपाध्याय, नवागत सीएमओ, नपा मंडीदीप

इस संबंध में मंडी सचिव राजेंद्र शर्मा से संपर्क नहीं हो पाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...