Post Top Ad
Monday, March 22, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, अनुबंधित प्लाटों पर की जा रही खेती-किसानी, प्लाट धारकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/बरेली, अनुबंधित प्लाटों पर की जा रही खेती-किसानी, प्लाट धारकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्रीनाथ रेसीडेंसी आवासीय कालोनी में अवैध रूप से कृषि कार्य करने के संबंध में इस कालोनी में जिन नागरिकों ने प्लाट लिये हैं उनके द्वारा सोमवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीनाथ रेसीडेंसी आवासीय कालोनी में भूमि स्वामी धीरेन्द्र नाथ बिदुआ द्वारा दबंगता पूर्वक एवं प्रभावी रूप से विगत चार वर्षों से निरंतर हमारे द्वारा क्रय किये गए अनुबंधित प्लाटों पर अवैध तरीके से कृषि कार्य किया जा रहा है जबकि हमारे द्वारा अनुबंधी प्लाटों का किस्तों द्वारा भुगतान किया गया है। हम प्लाट धारकों द्वारा भूमि स्वामि धीरेन्द्र नाथ बिदुआ से मिलकर एवं फोन पर बात करने पर भी उनके द्वारा निरंतर खेती कर लाभ उठाया जा रहा है। वर्तमान में मौजूद फसल के रहते तत्काल मौका मुआयना कर धीरेन्द्र नाथ बिदुआ के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाये अगर कार्यवाही नही होती है तो हम प्लाट धारक आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में भवन भूषण भार्गव, पुरूषोत्तम भार्गव, ओमप्रकाश मेहरा, जागेन्द्र सिंह, मनोज राजपूत, केशव सहित कई लोग मौजूद थे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद