Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे से सिलने वाले पति को ऐसी सजा दिलाने चाहती है महिला, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे से सिलने वाले पति को ऐसी सजा दिलाने चाहती है महिला, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक दिल दहाला देने वाली घटना सामने आई थी जहां पर एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया था। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब पीड़ित महिला की स्थिति में सुधार हो रहा है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन अपने पति के प्रति उसका गुस्सा बरकार है वो अपने पति को कड़ी सजा दिलाना चाहती है। महिला ने बताया कि अपने पति को किसी भी हाल में माफ नहीं करेगी, पीड़िता का कहना है कि वो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाना चाहती है। उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले पति को उम्र कैद तो हो इसके अलावा सामाजिक बहिष्कार हो और गांव में उसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाए जिससे वो गांव में कहीं पर भी उठने बैठने के लायक न रहे।
बता दें कि बीते दिनों रामपुर से मिलक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शक होने के चलते उसके प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और उसे अस्पताल में दाखिल करना पड़ा था इसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था, आरोपी अभी जेल में ही है। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली मिलक पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति राकेश को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को जिला अस्पताल से महिला को छुट्टी मिल गई और छुट्टी मिलने के बाद वो सीधे अपने माता-पिता के घर किर्मचा गांव पहुंची।
महिला ने बताया कि वो दो साल से ऐसी हरकत रह रहा है, मैंने काफी बर्दाश्त किया इसके हाथ पैर भी जोड़े, हरियाणा में भी मैंने एप्लीकेशन दी थी उसने वहां भी इसने ऐसी हरकत की थी वो मुझे ताले में बंद करके रखता था, मेरा पति जानबूझकर ऐसी हरकत कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि अगर उसे मुझपर शक है तो वो उसे सामने लेकर आए, अब मैं अपने पति को कभी माफ नहीं करूंगी। हाथ पैर जोड़कर थक गई हूं इसके चक्कर में मेरी एक बच्ची भी खत्म हो गई, मेरा पति न गांव के किसी की बात मानता है न किसी रिश्तेदार की, सिर्फ अपने मन की करता है। मैं तो इसको सजा दिला कर रहूंगी और मुझे इंसाफ चाहिए।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद