Post Top Ad
Tuesday, March 23, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
जब क्राइम ब्रांच का दरोगा ही वेटर के योन शोषण का प्रयास करे, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
जब क्राइम ब्रांच का दरोगा ही वेटर के योन शोषण का प्रयास करे, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर महाराजगंज से गोरखपुर वीआईपी ड्यूटी में पहुंचे क्राइम ब्रांच के दारोगा ने वेटर से अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे होटल के कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, सूचना पर होटल पहुंची पुलिस ने आरोपी दारोगा विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दारोगा क्राइम ब्रांच सेल में विवेचक के पद पर तैनात था और बीते शनिवार को वीआईपी ड्यूटी में गोरखपुर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दारोगा ने बबीना रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया फिर जमकर शराब पी और देर रात नशे की हालत में दारोगा ने वेटर को अपने रूम में बुलाया और वेटर से अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश करने लगा। वेटर के चिल्लाने पर सारे कर्मचारी और होटल के मैनेजर मौके पर पहुंचे, इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो इस्पेक्टर को आधे कपड़ों में देखा, कोतवाली पुलिस से भी दारोगा ने बदतमीजी से बात की लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर मंडल के महाराजगंज जिले में तैनात दारोगा विनोद यादव मूल रूप से जौनपुर का निवासी है और वर्तमान में वह महराजगंज में क्राइम ब्रांच सेल में विवेचक के पद पर तैनात है। आरोपी महाराजगंज जिले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी रहा है। कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच के दारोगा विनोद यादव को अप्राकृतिक यौनाचार व अन्य धाराओं से जुड़े मुकदमे में पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
इस मामले में सीओ कोतवाली बीपी सिंह का कहना है कि महाराजगंज जिले में तैनात दारोगा वीआईपी ड्यूटी में गोरखपुर आया था और बबीना होटल रूम नंबर 11 में ठहरा था। रात में खाना मांगने के बहाने वेटर को रूम में बुलाया और वेटर के साथ अश्लील हरकत करने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दारोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। दारोगा को गिरफ्तार कर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विनोद कुमार यादव को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी या व्यक्ति अगर इस तरह का कृत्य करने का कार्य करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद