माँ ही अपने दो मासूमों की हत्या कर रात भर बैठी रही शवों के साथ, सुबह खुद ही बताया मैनें दोनों को मार डाला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 2, 2021

माँ ही अपने दो मासूमों की हत्या कर रात भर बैठी रही शवों के साथ, सुबह खुद ही बताया मैनें दोनों को मार डाला।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

माँ ही अपने दो मासूमों की हत्या कर रात भर बैठी रही शवों के साथ, सुबह खुद ही बताया मैनें दोनों को मार डाला।


माँ ही अपने दो मासूमों की हत्या कर रात भर बैठी रही शवों के साथ, सुबह खुद ही बताया मैनें दोनों को मार डाला।

कलयुगी मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी, पूरी रात हत्यारिन मां अपने बच्चों के शवों के पास कमरे में ही बैठी रही और दिन निकलते ही खुद लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेते हुए बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया, यह सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश के बागपत ज‍िले की है। दरअसल, छपरौली कस्बे का रहने वाला गुलाब कुरैशी फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है, वह फेरी के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी अंजुम अपने पांच साल के बेटे उमेर व तीन साल की बेटी अंशिका के साथ घर में अकेली थी। बुधवार की देर रात अंजुम ने उमेर व अंशिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और गुरुवार की सुबह खुद ही शोर मचा दिया कि उसने अपने बच्चों की हत्या कर दी है।

माँ ही अपने दो मासूमों की हत्या कर रात भर बैठी रही शवों के साथ, सुबह खुद ही बताया मैनें दोनों को मार डाला।

उसका शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है और अंजुम के रोने की आवाज आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंजुम कमरे के एक कोने में बैठकर रो रही है और दोनों बच्चे चारपाई पर मृत पड़े थे, उनके गले में चुन्नी का फंदा लगा था। पुलिस ने अंजुम को हिरासत में लेकर बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, सीओ आलोक सिंह ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ बड़ौत आलोक स‍िंह ने बताया क‍ि छपरौली कस्बे में एक दंपति रहते हैं जिनकी 10-12 साल पहले शादी हुई है और उनका आपस में गृह क्लेश हो गया था, उनका विवाद था। पति बुधवार को नाराज होकर कपड़ा बेचने फरीदाबाद चला गया था, इसी परेशानी में महिला ने आज दोनों बच्चों का गला दबा दिया जिससे उनकी मौत हो गई। महिला को हिरासत में ले लिया गया है, इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है, आपस में घरेलू विवाद की बातें सामने आ रही हैं, जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...