रायसेन/बरेली, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की जिला पदाधिकारी की नियुक्त, राजेश पंथी व नेपाल सिंह राजपूत बने जिला महामंत्री - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 13, 2024

रायसेन/बरेली, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की जिला पदाधिकारी की नियुक्त, राजेश पंथी व नेपाल सिंह राजपूत बने जिला महामंत्री

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की जिला पदाधिकारी की नियुक्त, राजेश पंथी व नेपाल सिंह राजपूत बने जिला महामंत्री

बरेली के योगेश पटेल बने जिला मंत्री

रायसेन/बरेली, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की जिला पदाधिकारी की नियुक्त, राजेश पंथी व नेपाल सिंह राजपूत बने जिला महामंत्री

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, हितानंद शर्मा, भगवान दास सबनानी, भोपाल संभाग प्रभारी कांतिदेव सिंह एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से 10 जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन रोहित चौधरी ने बताया कि शर्मा ने जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजकुमार अरेले, केशव पटेल, जिला महामंत्री राजेश पंथी, नेपाल सिंह राजपूत, जिला मंत्री योगेश पटेल, जिला मंत्री संजय चौहान, जिला सह-कोषाध्यक्ष मोहन चक्रवर्ती, जिला कार्यालय मंत्री जितेन्द्र ठाकुर, जिला सह कार्यालय मंत्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर की नियुक्ति की है।

जिला पदाधिकारी की नियुक्ति होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में अभी उत्साह और का माहौल देखा जा रहा है। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने नए दायित्व के लिए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा की आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन निष्ठा के साथ परिश्रमपूर्वक अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। जिले के महत्वपूर्ण पदों की नियुक्ति पर लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, रायसेन जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल एवं संगठन के अन्य पदाधिकारीयों तथा नव नियुक्त पदाधिकारी के समर्थकों ने इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयों ने प्रदेश संगठन, जिला नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...