रायसेन/गैरतगंज, ड्यूटी कर लौट रहे डिप्टी रेंजर की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 2, 2021

रायसेन/गैरतगंज, ड्यूटी कर लौट रहे डिप्टी रेंजर की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ड्यूटी कर लौट रहे डिप्टी रेंजर की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत।

रायसेन/गैरतगंज, ड्यूटी कर लौट रहे डिप्टी रेंजर की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन/गैरतगंज। थाना गैरतगंज के तहत शुक्रवार को दोपहर बाद गैरतगंज में रंगपंचमी पर्व की ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार एक डिप्टी रेंजर की सडक दुर्घटना में दुखद मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सडक हादसा सेहजपुर टोलटैक्स बेरियर से पटी बंधान के बीच होना बताया जा रहा है। गैरतगंज पुलिस ने मृतक डिप्टी रेंजर का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। गैरतगंज थाना टीआई दीनदयाल आजाद ने बताया कि रायसेन के फौजदारपुरा वार्ड 3 निवासी डिप्टी रेंजर असगर खान उम्र करीब 61 वर्ष की शुक्रवार को गैरतगंज में रंगपंचमी पर्व पर पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी करने पहुंचे। अपनी ड्यूटी से निवृत्त होकर रायसेन घर के लिए दोपहर बाद बाइक पर सवार हो लौट रहे थे। तभी दोपहर बाद सेहजपुर टोल टैक्स और पटी बंधान के बीच उनका शव सडक किनारे पड़ा मिला। टीआई आजाद ने बताया कि उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके चेहरे एवं सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। मृतक गढ़ी वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत राजघाटी वन नाके पर पदस्थ थे। गैरतगंज तहसील मुख्यालय से तीन किमी दूर भोपाल-सागर मुख्य सडक मार्ग पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार वन विभाग के डिप्टी रेंजर को बुरी तरह टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सडक दुर्घटना में डिप्टी रेंजर का सिर फट गया तथा मौके पर उनके सिर व चेहरे से अत्याधिक रक्तस्राव हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग साढे चार बजे वन विभाग के डिप्टी रेंजर असगर मोहम्मद 61 वर्ष निवासी रायसेन अपनी बाइक से गैरतगंज से डयूटी करके वापस गढ़ी की ओर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हे सहजपुर पुलिया के पास मुख्य सडक मार्ग पर जोरदार सडक हादसे में दुखद मौत हो गई। सडक हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गढ़ी की ओर से आ रहे वन विभाग के वाहन में सवार लोगों ने उन्हे सडक पर पड़े देखा तथा जैसे-तैसे उपचार के लिए गैरतगंज अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...