Post Top Ad
Tuesday, May 4, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
राजनीति
चढ़ा प्रधानी का नशा, मां के प्रधान बनने पर निकला जुलूस, पुलिस के पहुंचने पर समर्थकों ने किया हमला।
चढ़ा प्रधानी का नशा, मां के प्रधान बनने पर निकला जुलूस, पुलिस के पहुंचने पर समर्थकों ने किया हमला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में चुनाव जीतने के उत्साह में कई प्रत्याशी मर्यादा लांघ बैठे। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निर्देश दिया था कि चुनाव जीतने के बाद कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेगा। लेकिन जिले में यह आदेश बेअसर रहा, इस दौरान लोगों के चेहरे से मास्क भी गायब थे, सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस पर प्रत्याशियों के समर्थकों ने हमला बोल दिया। SP ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिघौली से प्रधान पद पर जीत हासिल करने के बाद मनोज यादव ने अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जिसके बाद इंदरगढ़ थाना अन्तर्गत नादेमऊ क्षेत्र से विजेता प्रधान मौर्यश्री के बेटे अमित ने धारा-144 का उल्लंघन करते हुए विशाल विजय जुलूस निकाला। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ के साथ कई गाड़ियां भी मौजूद थीं, जिस पर लोग सवार होकर नारेबाजी करने में जुटे थे। इस बात की सूचना सौरिख थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को दी गई, लेकिन उनसे पहले मौके पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी विमलेश कुमार पहुंच गए और जुलूस निकाल रहे अमित यादव को हिरासत में ले लिया। इस पर समर्थक भड़क गए और जबरदस्ती धक्का-मुक्की करते हुए पुलिस की चंगुल से अमित यादव को छुड़ा ले गए। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को हुई तो उन्होंने सौरिख थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगी है। प्रत्याशियों को अवगत करा दिया गया है और उनसे एक मुचलका भरवा लिया गया है, जिसमें उन्होंने वचन दिया है कि उनके समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद