पिकअप मैं भरे थे ऑक्सीजन सिलेंडर, बाइक को बचाया तो गिरी खाई मैं, आक्सीजन सिलेंडर आधा घंटा देरी से पहुंचे अस्पताल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 4, 2021

पिकअप मैं भरे थे ऑक्सीजन सिलेंडर, बाइक को बचाया तो गिरी खाई मैं, आक्सीजन सिलेंडर आधा घंटा देरी से पहुंचे अस्पताल।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

पिकअप मैं भरे थे ऑक्सीजन सिलेंडर, बाइक को बचाया तो गिरी खाई मैं, आक्सीजन सिलेंडर आधा घंटा देरी से पहुंचे अस्पताल।


पिकअप मैं भरे थे ऑक्सीजन सिलेंडर, बाइक को बचाया तो गिरी खाई मैं, आक्सीजन सिलेंडर आधा घंटा देरी से पहुंचे अस्पताल।

बैतूल। कोरोना महामारी में प्रदेश भर में ऑक्सीजन की कमी चल रही है। ऐसे समय में लाेगाें की सांसाें काे राहत देने वाली ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी पिकअप सोमवार को बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर बंजारी माई के पास पलट गई। घटना में पिकअप के ड्राइवर को कोई चोटें नहीं आई, सूखाढाना से ऑक्सीजन सिलेंडर को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। एक्सीडेंट होने के कारण सप्लाई आधा घंटे लेट हुई, तत्काल बैतूल से दूसरा वाहन भिजवाकर ऑक्सीजन सिलेंडरों काे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूखाढाना पंचायत के महाऋषि ऑक्सीजन गैस प्लांट से सोमवार दोपहर ढाई बजे पिकअप में 45 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर लोड कर जिला अस्पताल ले जाए जा रहे थे। आधा घंटे बाद स्टेट हाइवे पर बाइक चालक काे बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई, इस घटना में पिकअप में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर बिखर गए। घटना की सूचना मिलने पर रानीपुर और कोतवाली थाने से डायल 100 मौके पर पहुंची। ऑक्सीजन सप्लायर रजनीश आर्य ने बताया जंबो सिलेंडर जिला अस्पताल लाए जा रहे थे, एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर दूसरा वाहन पहुंचाकर सिलेंडर लोड करके जिला अस्पताल पहुंचाए।

इनका कहना है...

किसी को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस स्थान पर यह घटना हुई वह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आता है मामले में कोई भी अपराध पंजीबद्ध नहीं किया है।
विजय सिंह ठाकुर, प्रभारी थाना प्रभारी रानीपुर

407 क्रमांक एमपी-48-जी-3061 में 45 ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर जिला अस्पताल भेजा था। लगभग 45 मिनट के बाद यह गाड़ी बंजारी माई घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई, हालांकि सिलेंडर और चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ।
प्रदीप राजपूत, प्रोडक्शन मैनेजर, महाऋषि गैस एजेंसी सूखाढाना

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...