Post Top Ad
Friday, January 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, 5 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, खिलाने के बहाने घर ले जाता घर, पेंट की जिप खुली देख मां को हुआ शक तो पूछा, बेटी ने कहा - अंकल गंदी हरकतें करते हैं।
भोपाल, 5 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, खिलाने के बहाने घर ले जाता घर, पेंट की जिप खुली देख मां को हुआ शक तो पूछा, बेटी ने कहा - अंकल गंदी हरकतें करते हैं।
भोपाल। 5 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहने वाला शख्स है, जिसे वो अंकल कहती थी। आरोपी बीते कई दिनों से बच्ची को खिलाने के बहाने घर ले जाकर गलत हरकतें कर रहा था। जिसके बाद बच्ची लगातार गुमसुम रहने लगी थी। हाल ही में पेंट की जिप खुली देख मां को शक हुआ, तो उसने बेटी से पूछा। बेटी ने रोते हुए अपने साथ हो रही घटनाओं के बारे में बताया। उसने ये भी कहा कि अंकल गलत हरकत करते हैं। बुधवार रात घर लौटी बेटी ने रोते हुए मां को अंकल की गंदी हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद महिला परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची, तो वह फरार हो गया। बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, इलाके में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी। तत्काल पुलिस पार्टी को आरोपी की तलाश में लगा दिया, लेकिन वो फरार हो गया। आरोपी की पहचान 35 साल के राजू कुशवाह के रूप में हुई है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई हैं। राजू शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं। मामले का खुलासा मां की सतर्कता के कारण हुआ। वो बेटी के कपड़ों और उसके हाव-भाव पर नजर रखने लगी थी। बेटी के गुमसुम और पेंट की जिप खुली होने पर महिला को शक हुआ था। इसी कारण उन्हें इस बात का पता चल सका।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद