Post Top Ad
Friday, January 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नीमच
मध्य प्रदेश
विडियो
बांछड़ा समाज की नाबालिग बेटी का देहव्यापार के खिलाफ शोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड, बोली - माँ-बाप कराना चाहते है गलत धंधा, SP साहब मदद कीजिए; देखे विडियो।
बांछड़ा समाज की नाबालिग बेटी का देहव्यापार के खिलाफ शोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड, बोली - माँ-बाप कराना चाहते है गलत धंधा, SP साहब मदद कीजिए; देखे विडियो।
नीमच। बांछड़ा समाज की एक बेटी ने देह व्यापार के खिलाफ आवाज उठाई है। उसने वीडियो जारी कर कहा- 'एसपी साहब! मुझे मेरे मां-बाप और मामा गलत धंधे में धकेलना चाहते हैं। मैं किसी और लड़के से प्यार करती हूं। उससे शादी करना चाहती हूं। प्लीज हमारी मदद कीजिए।' यह लड़की नीमच सिटी थानाक्षेत्र के गांव बोरखेड़ी की रहने वाली है। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो में लड़की के साथ एक युवक भी है। वह कह रही है- 'मेरे घरवाले और मामा मुझसे जबरन देह व्यापार करवाना चाह रहे हैं। मैं कुकड़ेश्वर थानाक्षेत्र के ग्राम मोया के रहने वाले युवक से प्यार करती हूं। उससे शादी करना चाहती हूं। मेरे घरवाले जान से मारने की धमकी भी दिलवा रहे हैं। बांछड़ा समाज के कई परिवार अपनी बेटियों को सेक्स के धंधे में जबरन धकेल देते हैं।'
इस मामले में नीमच ASP ने कहा की हमारे पास अभी तक कोई आया नहीं है। यदि कोई आता है तो विधिवत कार्रवाई की जाएगी। लड़की जिसके साथ रहना चाहती है, वह स्वतंत्र है। लड़की के पिता ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वीडियो में दिख रहा युवक, लड़की का प्रेमी है, जिसके साथ लड़की घर से भाग गई है। इस बारे में टीआई ने कहा की नीलकंठपुरा निवासी एक व्यक्ति ने 18 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक रिंकू उनकी लड़की को भगाकर ले गया है। लड़की नाबालिग है। मामले की जांच की जा रही है।
नीमच, मंदसौर और रतलाम जिले के 65 गांवों में देह व्यापार के ऐसे 250 अड्डे हैं, जहां बांछड़ा समाज की बेटियां गलत काम के लिए मजबूर हैं। यह इलाका देशभर में बदनाम है। बेटियों को खुद माता-पिता सेक्स रैकेट में धकेल देते हैं। इस समाज के डेरों की कई लड़कियां हैं, जो देह व्यापार के इस दलदल से बाहर आना चाहती हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नीमच
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद