फर्जी पत्रकारों पर गिरने लगी गाज :- कथित पत्रकार, सोशल मिडियाबाज चला रहा था देहव्यापार का अड्डा, पुलिस ने दबोचा तो देने लगा दलीलें, मगर पुलिस ने खोल दी पोलें। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 22, 2022

फर्जी पत्रकारों पर गिरने लगी गाज :- कथित पत्रकार, सोशल मिडियाबाज चला रहा था देहव्यापार का अड्डा, पुलिस ने दबोचा तो देने लगा दलीलें, मगर पुलिस ने खोल दी पोलें।

फर्जी पत्रकारों पर गिरने लगी गाज :- कथित पत्रकार, सोशल मिडियाबाज चला रहा था देहव्यापार का अड्डा, पुलिस ने दबोचा तो देने लगा दलीलें, मगर पुलिस ने खोल दी पोलें।


फर्जी पत्रकारों पर गिरने लगी गाज :- कथित पत्रकार, सोशल मिडियाबाज चला रहा था देहव्यापार का अड्डा, पुलिस ने दबोचा तो देने लगा दलीलें, मगर पुलिस ने खोल दी पोलें।

बिहार/बोधगया। पुलिस ने बोधगया में लंबे समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का खुलासा किया है। इसमें डॉक्टर, नेता, फर्जी पत्रकार व सोशल एक्टिविस्ट सहित जिले के 1000 से अधिक लोगों का नाम सामने आया है। इस रैकेट में पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार को भी दबोचा है। पुलिस ने जब कथित पत्रकार को दबोचा तो उसने दलील भी देनी शुरू कर दी। पुलिस को बताया कि वो स्टिंग करने आया था, लेकिन थोड़ी ही देर में पुलिस ने उसे हकीकत का सामना भी करा दिया। बोधगया डीएसपी अजय कुमार की टीम ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त एक फर्जी पत्रकार व सोशल एक्टिविस्ट सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 स्मार्ट फोन व कोलकाता के सोनागाछी की रहनेवाली दो युवतियों को बरामद किया गया है। एसएसपी आदित्य कुमार व सिटी एसपी राकेश कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में फर्जी पोर्टल पत्रकार गया जिले के बोधगया थाने के भागलपुर गांव के रहनवाले संजय सिंह का बेटा शुभम कुमार भी है। पुलिस की पकड़ में आये सुशासन का सच नामक फर्जी पोर्टल के पत्रकार शुभम कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी व सिटी एसपी के सामने बताया कि सुशासन का सच पोर्टल के उनके सीनियर बॉस सुधांशु हैं, जो गया स्टेशन के आसपास रहते हैं। पकडाए गये फर्जी पत्रकार ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि उसके सीनियर बॉस सुधांशु बोधगया के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाते हैं। इसी सूचना पर वह होटल में अपने परिचित सोशल एक्टिविस्ट कृष्णा कुमार पांडेय के साथ वहां गया था। वहां का माजरा देख वह पुलिस को फोन करनेवाला था कि बोधगया की पुलिस वहां छापेमारी कर दी।

फर्जी पत्रकार शुभम कुमार व सोशल एक्टिविस्ट कृष्णा कुमार पांडेय के बयान पर खंडन करते हुए एसएसपी ने कहा कि अगर आप दोनों वहां स्टिंग ऑपरेशन करने गये थे, तो आप दोनों के मोबाइल फोन में कोलकाता के सोनागाछी की रहनेवाली उन्हीं युवतियों का अश्लील फोटो कैसे है, जो सेक्स रैकेट के सरगना मुकेश उर्फ सुरेश ठाकुर के मोबाइल फोन में है। प्रेसवार्ता के दौरान ही एसएसपी ने इनके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप में मौजूद युवतियों का फोटो मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने सिटी एसपी व बोधगया डीएसपी को आदेश दिया कि फर्जी पोर्टल चलाने वाले सुधांशु की पहचान कर उसे गिरफ्तार करें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...