Post Top Ad
Saturday, January 22, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, बालक उच्चतर विद्यालय को मिलेंगे 4 अतिरिक्त कक्ष, निगम अध्यक्ष ने अल्प प्रवास के दौरान की घोषणा।
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, बालक उच्चतर विद्यालय को मिलेंगे 4 अतिरिक्त कक्ष, निगम अध्यक्ष ने अल्प प्रवास के दौरान की घोषणा।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर होता भवन एवं कक्षा 6 से 8 के छात्रों को बैठने सहित शैक्षणिक गतिविधियों में हो रही परेशानी को देखते हुए तत्कालीन व्यवस्था की दृष्टि से मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ का भोपाल से जबलपुर जाते समय तेंदूखेड़ा अल्प प्रवास के दौरान तेंदूखेड़ा विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पं. अभिलाष मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष पटैल एवं सांसद प्रतिनिधि राजीव अग्रवाल द्वारा विद्यालय की वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल निगम के माध्यम से 4 अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी इस विषय की जानकारी एवं प्रस्ताव के बारे में भी चर्चा की गई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद पाठ्यक्रम बदलाव होने की योजना एवं कोविड जैसी महामारी के दौरान शिक्षा ऑनलाईन ऐजुकेशन तक सीमित रहने, ऑनलाईन लर्गिन एप डिजाईन करने की योजना जैसे प्रश्नों के उत्तर देते हुए स्पष्ट किया कि शासन स्तर से निश्चित तौर पर छात्रों के हितों को लेकर उचित निर्णय लिये जायेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमति वंदना पटैल, वरिष्ठ पार्षद डालचंद्र पटैल, शालिगराम पांडोरिया, मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र पटैल, पंकज अग्रवाल, उदित शर्मा, प्रशांत घोषी, अक्षय बाजपेयी, सुजीत दुबे, राहुल रजक मंगलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद