Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
देश
राजनीति
राजस्थान
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन बने डॉ. अनिल कुमार मीणा।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन बने डॉ. अनिल कुमार मीणा।
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
9329393447/9009202060
दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने राजस्थान के डॉ. अनिल कुमार कुमार मीणा को भारतीय युवा कांग्रेस में आरटीआई डिपार्टमेंट का राष्ट्रीय चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जाता है कि डॉ. अनिल कुमार मीणा को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं कठिन परिश्रम से प्रभावित होकर राहुल गांधी, श्रीनिवास एवं राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने जिम्मेदारी सौंपी है। सूचना अधिकार अधिनियम 2005 जिसे कांग्रेस पार्टी लेकर आई थी। देश के लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार से सरकारी नीतियों एवं योजनाओं पर हुए खर्च की जानकारी जानने का अधिकार देती है। कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अनिल कुमार मीणा को सरकार के द्वारा की गई लापरवाही एवं अनियमितताओं का पर्दाफाश करने के लिए राष्ट्रीय चेयरमैन की जिम्मेदारी दी है।
बताया जाता है कि डॉ. अनिल कुमार की राजनीतिक शुरुआत एसएनकेपी कॉलेज नीमकाथाना सीकर जिले राजस्थान से हुई थी। नयावास गांव से फिर वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में एनएसयूआई की तरफ से महासचिव के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। लंबे समय तक जेएनयू एनएसयूआई यूनिट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रहे। 2017 में डॉ. अनिल कुमार मीणा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के पास भेजा। 2019 में भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया ने उन्हें दिल्ली प्रदेश सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी। 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने डॉ. अनिल मीणा को दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस रिसर्च विभाग का प्रभारी बनाया। राष्ट्रीय चेयरमैन बनाए जाने पर देश भर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं का ताता लगा हुआ है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
# देश
# राजनीति
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद