Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, 125 किलोमीटर साइकिल चलाकर निवृत्तमान तहसीलदार ने दिया फिट रहने का संदेश।
रायसेन, 125 किलोमीटर साइकिल चलाकर निवृत्तमान तहसीलदार ने दिया फिट रहने का संदेश।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन तहसील के निवृत्तमान तहसीलदार एवं वर्तमान में भोपाल में राजस्व विभाग में पदस्थ दीपक पांडेय द्वारा भोपाल से सांची और सांची से भोपाल तक 125 किलोमीटर साइकिल चला कर फिट रहने का संदेश दिया जा रहा है। तहसीलदार दीपक पांडेय ने बताया कि कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर के दौरान भोपाल में कई बार पॉजिटिव मरीजों के बीच रहना होता था और इसी दौरान उन्हें खुद को फिट रखने का ख्याल आया और पिछले 1 वर्ष से साईकिल प्रतिदिन चलाकर और सप्ताह में एक दिन रविवार को भोपाल से लंबी दूरी तक साईकिल से यात्रा करते हैं। जिससे खुद को फिट रखने के साथ-साथ लोगों को भी फिट रहने के लिए साईकिल चलाने की सलाह दे रहे हैं। जिससे लोग अपने जीवन में स्वस्थ्य रहें। स्वस्थ व लंबी आयु जीने के लिए इंसान को शारीरिक रूप से रोजाना योग, व्यायाम और साइकिलिंग करना चाहिए जिससे दिनभर तन-मन चुस्त-दुरुस्त भी रहता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद