UP, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 132वें चरण का सफाई अभियान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 17, 2022

UP, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 132वें चरण का सफाई अभियान।

यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 132वें चरण का सफाई अभियान।

  • स्वच्छता अभियान पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, गोष्ठी में मौजूद लोगों ने गंदगी न करने, न होने की ली शपथ।

UP, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 132वें चरण का सफाई अभियान।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु विगत 7 वर्षों से अनवरत अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत रविवार को प्रातः 7 बजे से अंत्येष्टि स्थलों पर 132वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग दो कुंटल कचरा व अपशिष्ट आग द्वारा नष्ट किया। उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में स्वच्छता अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि स्वच्छता हम सभी के जीवन से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है, जिसके द्वारा शरीर, मस्तिष्क व आस-पास का कार्यक्षेत्र साफ और स्वच्छ होने से हमारे मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। लोगों को खुले में शौच, जगह-जगह कचरा फेंकना, प्लास्टिक-पॉलिथीन के उपयोग आदि प्रवृत्तियों पर जनहित में पाबंदी लगाने की जरूरत है।

UP, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 132वें चरण का सफाई अभियान।

साफ-सफाई बेहद जरूरी है, पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिए अति-आवश्यक है, जिससे हम तमाम बीमारियों से बच सकते हैं। विगत 2 अक्टूबर 2014 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 145वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ किया गया था। गोष्ठी में सभासद छैया त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ व निर्मल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। पर्यावरण को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि पर्यावरण में उपलब्ध जो भी प्राकृतिक संसाधन है, जब तक वह सुरक्षित रहेंगे, तब तक पृथ्वी पर रहने वाले जीव भी सुरक्षित रहेंगे। देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस पृथ्वी पर रहने वाले जीव केवल प्राकृतिक संसाधनों पर ही निर्भर हैं। स्वच्छता एक अच्छी क्रिया है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है व हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग भी है। गोष्ठी के अंत में मौजूद लोगों ने गंदगी न करने व गंदगी न होने की शपथ ली।

UP, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 132वें चरण का सफाई अभियान।

गोष्ठी के समापन पर नगर के प्रमुख व्यवसाई अखिलेश पोरवाल व सहायक पोस्टमास्टर दिगंबर सिंह ने बैकुंठ सेवा की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की। अभियान व गोष्ठी में प्रमुख रूप से मनीष पुरवार (हीरू), रानू पोरवाल, अर्पित दुबे एडवोकेट, आनन्द गुप्ता (डाबर), अनूप बिश्नोई, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, कपिल गुप्ता, अर्पित गुप्ता, मयंक गुप्ता, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे। वही शव यात्रा वाहन का शुल्क 500 रु के स्थान पर 300 रु निर्धारित किया गया।

UP, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 132वें चरण का सफाई अभियान।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...