भोपाल, रानीकमलापति स्टेशन के बाहर शराबियों पर पुलिस का चला डंडा, नशे में धुत पति-पत्नी और देवर महिला पुलिसकर्मी से भिड़े। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 15, 2022

भोपाल, रानीकमलापति स्टेशन के बाहर शराबियों पर पुलिस का चला डंडा, नशे में धुत पति-पत्नी और देवर महिला पुलिसकर्मी से भिड़े।

रानीकमलापति स्टेशन के बाहर शराबियों पर पुलिस का चला डंडा, नशे में धुत पति-पत्नी और देवर महिला पुलिसकर्मी से भिड़े।

भोपाल, रानीकमलापति स्टेशन के बाहर शराबियों पर पुलिस का चला डंडा, नशे में धुत पति-पत्नी और देवर महिला पुलिसकर्मी से भिड़े।

भोपाल। वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर लड़के-लड़कियां जाम छलका रहे थे। प्लेटफार्म नंबर-1 और 5 नंबर की पार्किंग को मयखाना बना रखा था। पुलिस पहंची तो कई लड़के-लड़कियां भाग गए, 7 लोगों को मौके से शराब पीते पकड़ा गया। इनमें पति-पत्नी भी हैं, जो नशे की हालत में महिला SI से बदतमीजी पर उतर आए। पुलिस के मुताबिक, आबकारी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ लोग गाड़ियां छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मौके से 15 बाइक और चार कार जब्त की हैं। इसके अलावा महिला पुलिस से झूमा-झटकी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।

भोपाल, रानीकमलापति स्टेशन के बाहर शराबियों पर पुलिस का चला डंडा, नशे में धुत पति-पत्नी और देवर महिला पुलिसकर्मी से भिड़े।

पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेआम लोग शराब पीते हैं। शनिवार देर रात पुलिस की टीम पहुंची और शराब पी रहे लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को आता देख कुछ लोग मौके से फरार हो गए। शराब पी रहे अनूप, अभिषेक, कमलेश गौर, जितेंद्र गौर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जो लोग गाड़ियां छोड़कर भागे हैं, पुलिस उनका पता लगा रही है।

कार्रवाई के दौरान कार में बैठकर शराब पी रही महिला, उसका पति और देवर विरोध करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता भालराय और महिला आरक्षक से भिड़ गए। उस समय तीनों नशे की हालत में थे। आरोपियों ने थाने में भी हंगामा किया। हबीबगंज पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र, दिनेश और अनीशा के खिलाफ केस दर्ज किया। पकड़े गए तीनों आरोपी बैरागढ़ के रहने वाले हैं। तीनों थिएटर से मूवी देखकर लौट रहे थे।

भोपाल, रानीकमलापति स्टेशन के बाहर शराबियों पर पुलिस का चला डंडा, नशे में धुत पति-पत्नी और देवर महिला पुलिसकर्मी से भिड़े।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...